BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 खेल और खिलाड़ी
मंगलवार, 27 मई, 2003 को 22:39 GMT तक के समाचार
शोएब पर भरोसा बरक़रार
शोएब की तूफ़ानी गेंदबाज़ी एक बार को ख़तरे में पड़ गई थी
शोएब की तूफ़ानी गेंदबाज़ी एक बार को ख़तरे में पड़ गई थी

पाकिस्तान के क्रिकेट अधिकारियों का तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख़्तर पर अभी भरोसा बरक़रार है.

शोएब को इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेले जाने वाली नैट वेस्ट चैलेंज प्रतियोगिता के लिए पाकिस्तानी टीम में शामिल कर लिया गया है.

हाल ही में श्रीलंका में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान शोएब को गेंद को खुरचकर ख़राब करने का दोषी पाया गया था.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मैच रेफरी भारत के गुंडप्पा विश्वनाथ ने उनके दो मैच खेलने पर पाबंदी लगा दी थी.

हालाँकि 27 वर्षीय शोएब 17 जून को ओल्ड ट्रैफ़र्ड में होने वाले दिन रात मैच में नहीं खेलेंगे लेकिन ओवल और लॉर्डस के दोनों मैचों में शामिल रहेंगे.

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पिछले तीन एक दिवसीय मैचों में शोएब ने केवल आठ विकेट लिए थे लेकिन अब वे बेहतर प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं.


शोएब भरोसा जीत पाए हैं
पाकिस्तान और इंग्लैंड का आख़िरी मुक़ाबला विश्व कप के दौरान केपटाउन में हुआ था जिसमें इंगलैंड 112 रनों से विजयी रहा था और शोएब ने 9 ओवर में 63 रन देकर केवल एक विकेट ही लिया था.

उसके बाद पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहतर हुआ है और उसने शारजाह में चार देशों का टूर्नामेंट जीता है.

पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने इस बार अपनी राष्ट्रीय टीम में अब्दुर्रज़्ज़ाक के स्थान पर ऑल राउंडर अज़हर महमूद को शामिल किया है.

मुख्य चयनकर्ता आमिर सुहेल ने कहा, "अज़हर महमूद अच्छे फॉर्म में हैं और हमारी टीम की छवि को बेहतर बनाने में समर्थ हैं."

पाकिस्तानी टीम में सलामी बल्लेबाज़ तौफ़ीक़ उमर, सक़लेन मुश्ताक़ और इंज़माम उल हक़ को कोई जगह नहीं दी गई है.

पाकिस्तानी टीम :

राशिद लतीफ़ (कप्तान), मोहम्मद हफ़ीज़, इमरान नज़ीर, फ़ैसल अतहर, यासिर हमीद, यूसुफ़ योहाना, यूनुस ख़ाँ, मिसबाहुल हक़, शोएब मलिक, बिलाल असद, अज़हर महमूद, शोएब अख़्तर, मोहम्मद समी, शब्बीर अहमद, उमर गुल और दानिश कनेरिया.
 
 
अन्य ख़बरें
12 मार्च, 2003
शोएब अख़्तर अव्वल नंबर
22 फरवरी, 2003
शोएब सबसे तेज़
09 फरवरी, 2003
'मेरे लिए चुनौती हैं सचिन'
02 दिसंबर, 2002
भद्दे इशारे की सज़ा मिली
13 नवंबर, 2002
शोएब अख़्तर छेड़छाड़ के दोषी
इंटरनेट लिंक्स
पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड
बीबीसी एशियन नेटवर्क स्पोर्ट
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
कुछ और पढ़िए
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
बहिष्कार का ख़तरा टला
कितनी तेज़ मुनाफ़ की गेंदें
दक्षिण अफ़्रीका की जीत
यह सज़ा नहीं है: धनराज
रोमांचक मुक़ाबले में पाक जीता







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK