|
|
 |
मंगलवार, 27 मई, 2003 को 23:00 GMT तक के समाचार किसी तरह जीते कोस्टा
|
 किसी तरह कोस्टा पहले दौर का मैच जीतने में सफल हुए
|
फ़्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन स्पेन के अल्बर्ट कोस्टा को पहले दौर का मैच जीतने के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगाना पड़ा.
छठे नंबर के खिलाड़ी एंडी रॉडिक पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए.
अपना आख़िरी फ़्रेंच ओपन खेल रहे माइकल चांग को भी पहले दौर में ही अपना बोरिया-बिस्तर समेटना पड़ा. उन्हें तीन सीधे सेटों में हार मिली.
महिलाओं के वर्ग में तीन बार फ़्रेंच ओपन चैंपियन रही अमरीका की मोनिका सेलेस रूस की नादिया पेत्रोवा से 6-4, 6-0 से हार गईं.
लेकिन तीसरे नंबर की वीनस विलियम्स को अपना पहले दौर का मैच जीतने में कोई मुश्किल नहीं आई.
कड़ा संघर्ष
पुरुषों के वर्ग में मौजूदा चैंपियन अल्बर्ट कोस्टा अपना पहला दोनों सेट हार गए थे और एक बार तो ऐसा लगा कि पहले दौर में ही उनकी छुट्टी हो जाएगी.
 अपना आख़िरी फ़्रेंच ओपन खेल रहे चांग भावुक हो गए | लेकिन कोस्टा ने शानदार वापसी की और बाकी के तीनों सेट जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश किया.
अर्जेंटीना के सर्जिओ रोयटमैन ने कोस्टा को कड़ी चुनौती दी, लेकिन ऐन मौके पर वे चूक गए और कोस्टा ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए मैच 6-7, 2-6, 7-5, 6-2, 6-2 से मैच जीत लिया.
लेकिन पूर्व फ़्रेंच ओपन चैंपियन माइकल चांग कोई चुनौती पेश नहीं कर पाए. उन्हें फ़्रांस के फैब्रिस सैंतोरो ने 7-5, 6-1, 6-1 से हरा दिया.
चांग का यह आख़िरी फ़्रेंच ओपन था. 1989 में फ़्रेंच ओपन जीतकर चांग ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे.
फेडेरर के बाद पुरुष वर्ग में छठे वरीयता प्राप्त अमरीका के एंडी रॉडिक भी क्ले कोर्ट पर फिसड्डी साबित हुए.
रॉडिक अपने ही देश के सैर्गिस सैर्गिसियन से 6-7, 6-1, 6-2, 6-4 से हार गए.
सेलेस बाहर
महिलाओं के वर्ग में अमरीका की मोनिका सेलेस पहले ही दौर में बाहर हो गईं.
 सेलेस भी पहले दौर में ही बाहर हो गईं | इस टूर्नामेंट के पहले 10 फ़्रेंच ओपन खेल चुकी सेलेस पहली बार पहले ही दौर में बाहर हुईं.
1990 और 1992 के बीच सेलेस ने तीन बार फ़्रेंच ओपन टेनिस का ख़िताब जीता था.
लेकिन अपनी बहन की तरह वीनस विलियम्स ने भी अपना पहला दौर का मैच आसानी से जीत लिया.
उन्होंने सामांथा रीव्स को 6-2, 6-4 से हराया. दूसरे नंबर की खिलाड़ी किम क्लिजस्टर्स ने भी एमी फ़्रेजर को सीधे सेटों में मात दी.
येलेना डोकिच ने भी अपना पहला दौर का मैच आसानी से जीता, लेकिन 13वें नंबर की खिलाड़ी एलेना देमेंतीवा स्पेन की मारिया सांचेज लोरेंजो से हार गईं. |
|
|
 |
 |
इंटरनेट लिंक्स
 |
 |
फ़्रेंच ओपन टेनिस |
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
 |
|