BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 खेल और खिलाड़ी
गुरुवार, 01 मई, 2003 को 00:03 GMT तक के समाचार
21 खिलाड़ी डोपिंग के दोषी
पत्रकारों को जानकारी देते सुरेश कलमाडी और मनमोहन सिंह
पत्रकारों को जानकारी देते सुरेश कलमाडी और मनमोहन सिंह

भारतीय ओलंपिक संघ के एक आयोग ने 21 एथलीटों को पिछले साल हुए राष्ट्रीय खेलों के दौरान प्रतिबंधित दवाएं लेने का दोषी पाया है.

प्रतिबंधत दवाएं लेने के मामले या " डोपिंग " की जाँच के लिये बना आयोग इन आरोपों की छानबीन कर रहा था.

हैदराबाद में हुए राष्ट्रीय खेलों में 22 एथलीटों पर लगे आरोपों की जाँच कर रहे आयोग ने कहा है कि 21 खिलाड़ियों पर लगे आरोप सही पाए गए हैं.

एक तैराक अमर मुरलीधरन के बारे में अभी और परीक्षण किए जाएंगे.

भारतीय ओलंपिक संघ के एंटी डोपिंग आयोग के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने बताया है कि दोषी पाए गए 21 खिलाड़ियों के ख़िलाफ़ कड़ी-से-कड़ी कार्रवाई करने की सिफ़ारिश की गई है.

पदक वापस


पदक जीतनेवाले नए खिलाड़ियों के नाम घोषित किए जाएंगे

सुरेश कलमाडी
भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने कहा है कि इनमें से पदक जीतनेवाले सभी 15 खिलाड़ियों के पदक छीन लिए गए हैं.

उन्होंने कहा कि अब इन खिलाड़ियों की जगह पदक जीतनेवाले नए खिलाड़ियों के नाम घोषित किए जाएंगे.

आयोग के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने कहा कि आयोग ने संघ की कार्यकारी समिति से ये अनुशंसा की है कि इन खिलाड़ियों के पदक, प्रमाणपत्र और अन्य पुरस्कार छीन लिए जाएँ.

उन्होंने कहा," संघ को दूसरे खेल संघों से कहना चाहिए कि इन खिलाड़ियों पर तत्काल प्रतिबंध लगाए जाएँ ".

अंतरराष्ट्रीय क़ानून के तहत इन खिलाड़ियों पर दो साल का प्रतिबंध लग सकता है.

आयोग ने इन खिलाड़ियों के ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उनके नाम उनके राज्यों के खेल संघों के पास भेज दिए हैं.

सफ़ाई

मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को खिलाड़ियों को अपनी सफ़ाई देने का मौका दिया गया था लेकिन इनमें से 13 खिलाड़ी ही आयोग के सामने आए.

लेकिन ये खिलाड़ी आरोपों को ग़लत ठहराने में नाकाम रहे.

उन्होंने कहा कि आयोग ने राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतनेवाले 1200 खिलाड़ियों में से 465 एथलीटों के बारे में जाँच की थी और इनमें से 22 के नमूने पॉज़िटिव पाए गए.

जिन 21 खिलाड़ियों को अंततः दोषी पाया गया है उनमें से 15 ने हैदराबाद राष्ट्रीय खेलों में पदक हासिल किए थे.

इन खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, मुक्केबाज़ी, साइकिल चालन और नौकायन के मुक़ाबलों में पदक जीते थे.
 
 
अन्य ख़बरें
19 अप्रैल, 2003
दो खिलाड़ियों पर पाबंदी
13 अप्रैल, 2003
डोपिंग के जाल में खिलाड़ी
20 फरवरी, 2003
डोपिंग का खेल!
इंटरनेट लिंक्स
भारतीय ओलंपिक संघ
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
कुछ और पढ़िए
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
बहिष्कार का ख़तरा टला
कितनी तेज़ मुनाफ़ की गेंदें
दक्षिण अफ़्रीका की जीत
यह सज़ा नहीं है: धनराज
रोमांचक मुक़ाबले में पाक जीता







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK