BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 खेल और खिलाड़ी
गुरुवार, 03 अप्रैल, 2003 को 00:29 GMT तक के समाचार
सुस्त गेंदबाज़ी पर जुर्माना
वर्ल्ड कप के बाद आईसीसी ने ये कड़ा क़दम उठाया है
वर्ल्ड कप के बाद आईसीसी ने ये कड़ा क़दम उठाया है

गुरूवार को शारजाह कप का पहला मैच आईसीसी के एक नए नियम के अनुसार खेला जाएगा.

नियम के अनुसार निर्धारित समय में 50 से कम ओवर फेंकने पर बोलिंग कर रही टीम पर जुर्माना लगाया जाएगा.

मैच में नहीं फेंके गए हर ओवर के लिए खिलाड़ियों को मैच-फ़ीस का पाँच-पाँच प्रतिशत हिस्सा जुर्माने के रूप में भरना पड़ेगा.

और टीम के कप्तान के लिए तो ये रक़म दोगुनी होगी.

आईसीसी की तरफ़ से जारी एक बयान के अनुसार यह फ़ैसला फ़रवरी में केपटाउन में हुई एक बैठक में लिया गया था.

कप्तान मुश्किल में

एकदिवसीय क्रिकेट में कौन किस नंबर पर
  • ऑस्ट्रेलिया
  • दक्षिण अफ़्रीका
  • पाकिस्तान
  • श्रीलंका
  • भारत
  • बयान के अनुसार 48 से कम ओवर फेंकने पर कप्तान की मुश्किल तो और बढ़ जाएगी.

    इसे जान-बूझकर समय बर्बाद करना समझा जाएगा और कप्तान की मैच-फ़ीस में से पचास प्रतिशत या इससे भी ज़्यादा रक़म काटी जा सकती है.

    इसके अलावा मैच रेफ़्री बोलिंग टीम के कप्तान पर दो मैचों का प्रतिबंध भी लगा सकते हैं.

    ये नियम टेस्ट मैचों में भी लागू होगा लेकिन वहाँ दो के बजाए पाँच या उससे अधिक ओवर कम फेंकने पर जुर्माना लगाया जाएगा.

    भारत पाँचवें स्थान पर

    इस बीच आईसीसी ने वनडे क्रिकेट की नई वरीयता सूची भी जारी कर दी है.

    इसके अनुसार भारत पाँचवें स्थान पर है, श्रीलंका चौथे स्थान पर और पाकिस्तान तीसरे पर.

    पहला स्थान ऑस्ट्रेलिया के पास है और दूसरा दक्षिण अफ़्रीका के पास.

    शारजाह में कीनिया, ज़िम्बाब्वे, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच प्रतियोगिता हो रही है.

    अगर श्रीलंका इस प्रतियोगिता को जीत लेता है तो वो इस सूची में तीसरे स्थान पर आ जाएगा.
     
     
    अन्य ख़बरें
    11 मार्च, 2003
    ग़ुस्से में हैं होल्डिंग
    07 मार्च, 2003
    आईसीसी ने अनुरोध ठुकराया
    22 फरवरी, 2003
    शेन वॉर्न पर प्रतिबंध लगा
    15 फरवरी, 2003
    विज्ञापन पर फिर विवाद
    10 फरवरी, 2003
    इंगलैंड का असमंजस बरक़रार
    इंटरनेट लिंक्स
    आईसीसी की वेबसाईट
    बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
    कुछ और पढ़िए
    हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
    नाथन एस्टल ने शतक बनाया
    बहिष्कार का ख़तरा टला
    कितनी तेज़ मुनाफ़ की गेंदें
    दक्षिण अफ़्रीका की जीत
    यह सज़ा नहीं है: धनराज
    रोमांचक मुक़ाबले में पाक जीता







    BBC copyright   ^^ हिंदी

    पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
    कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
     
     
      कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
     
     
      © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK