![]() |
||
|
|
![]() खेल 2007
वर्ष 2007 खेल की दुनिया में कई हलचलें लेकर आया. विवाद आए, रिकॉर्ड बने, रिकॉर्ड टूटे और खेल प्रेमियों ने भी उतार-चढ़ाव का दौर देखा. इस साल क्रिकेट की दुनिया में ख़ूब हलचल रही. पहले एक दिवसीय मैचों का विश्व कप हुआ तो बाद में ट्वेन्टी 20 का पहला विश्व कप. एक प्रतियोगिता ने निराश किया तो दूसरी प्रतियोगिता अपेक्षा के उलट सुपरहिट साबित हुई. एक में भारतीय टीम ने निराश किया तो दूसरे में टीम ने अपना झंडा गाड़ा. वेस्टइंडीज़ में हुए विश्व कप के दौरान पाकिस्तान के कोच बॉब वूल्मर की मौत ने नया बखेड़ा खड़ा किया. जमैका पुलिस पहले ये निष्कर्ष पर पहुँची कि उनकी हत्या हुई है लेकिन बाद में ये कहा गया है कि उनकी हत्या नहीं हुई. हालाँकि अभी भी जाँच चल रही है. लेकिन इस दौरान पाकिस्तान की टीम भी संदेह के दायरे में आई और मैच फ़िक्सिंग के आरोप भी लगे.
फ़ुटबॉल की दुनिया में एक बार फिर केंद्र यूरोप रहा जहाँ क्लब फ़ुटबॉल की लोकप्रियता ने नया इतिहास रचा. एसी मिलान ने चैम्पियंस लीग जीती, तो मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इंग्लिश प्रीमियर लीग. रियाल मैड्रिड ने ला लीगा जीता. लेकिन क्लब डेविड बेकम को नहीं रोक पाई जो अब एलए गैलेक्सी की ओर से खेल रहे हैं. इसके अलावा सबसे ज़्यादा चर्चा में रहा इंग्लैंड का यूरो कप के लिए क्वालीफ़ाई ना करना. भारत के लिहाज़ ने 45 साल बाद देश ने कोई बड़ी प्रतियोगिता जीती. हॉकी में भारत ने एशिया कप जीता तो टेनिस की दुनिया में सानिया मिर्ज़ा ने रैंकिंग में ज़बरदस्त छलांग लगाई. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजर फ़ेडरर और जस्टिन हेना हार्डिन ने अपना दबदबा दिखाया. लेकिन फ़ेडरर तमाम कोशिशों के बावजूद फ़्रेंच ओपन नहीं जीत पाए. लेकिन लगातार पाँचवीं बार विंबलडन का ख़िताब जीतकर उन्होंने महान ब्योर्न बोर्ग की बराबरी कर ली. मोटर रेसिंग में किमी राइकोनेन ने अपने प्रदर्शन से साबित किया कि कैसे पिछड़ने के बावजूद वापसी की जाती है. वैसे ब्रिटेन के लुईस हैमिल्टन ने भी ख़ूब वाहवाही लूटी. रग्बी में इंग्लैंड की टीम ख़िताब के क़रीब आकर भी हार गई. इस बार दक्षिण अफ़्रीका ने ये ख़िताब जीता. प्रस्तुति - पंकज प्रियदर्शी |
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| ^^ पन्ने पर ऊपर जाने के लिए क्लिक करें | |||