खेल जगत: 2008
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
अहम तारीख़ें
 
 
 
टाइम लाइन
अहम तारीख़ें

चार जनवरी- 6000 किलोमीटर की डकार रैली वर्ष 1979 के बाद पहली बार स्थगित हुई. क्योंकि दिसंबर में मौरिटायिना में चार फ़्रांसीसी पर्यटकों की हत्या हो गई थी.

29 जनवरी- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद में अपील के बाद भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह को नस्लभेदी टिप्पणी के आरोपों से बरी कर दिया गया. एंड्रयू साइमंड्स पर नस्लभेदी टिप्पणी के आरोप में भज्जी पर पहले तीन टेस्ट मैचों के लिए पाबंदी लगाई गई थी.



20 फरवरी- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर सर्वाधिक छह करोड़ रुपए की बोली लगाई गई.

21 मई- इंग्लिश फ़ुटबॉल क्लब मैनेचेस्टर यूनाइटेड ने चेल्सी को पेनल्टी शूट आउट में 6-5 से हराकर चैम्पियंस लीग जीती.

30 मई- जमैका के उसैन बोल्ट ने अपने ही देश के असफ़ा पॉवेल के 100 मीटर के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा. न्यूयॉर्क में उन्होंने 100 मीटर की दौड़ सिर्फ़ 9.72 सेकेंड में पूरी की.

29 जून- स्पेन ने 44 साल में पहली बार कोई बड़ी फ़ुटबॉल प्रतियोगिता जीता. यूरोपीय चैम्पियनशिप के फ़ाइनल में स्पेन ने जर्मनी को 1-0 से हराकर यूरो कप का ख़िताब अपने नाम किया.

छह जुलाई- स्पेन के रफ़ाएल नडाल ने विंबलडन में हुए रोमांचक फ़ाइनल में स्विट्ज़लैंड के रोजर फ़ेडरर को मात दी.

आठ-24 अगस्त- दुनियाभर की निगाह बीजिंग ओलंपिक पर लगी रही. जहाँ भव्य आयोजन से चीन ने अपना दबदबा दिखाया. सबसे ज़्यादा पदक भी चीन के पास ही आए. अमरीका दूसरे स्थान पर रहा.



24 अगस्त- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफ़ी प्रतियोगिता स्थगित की.

नौ सितंबर- सात बार टुअर डी फ़्रांस चैम्पियन लांस आर्मस्ट्रांग ने संन्यास वापस लिया.

17 अक्तूबर- भारत के सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ मोहाली टेस्ट में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन के ब्रायन लारा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

दो नवंबर- ब्रिटेन के लुईस हैमिल्टन फ़ॉर्मूला वन ख़िताब जीतने वाले सबसे युवा और पहले काले खिलाड़ी बने.

23 नवंबर- रफ़ाएल नडाल के बिना स्पेन ने डेविस कप के फ़ाइनल में अर्जेंटीना को 3-1 से मात दी.

पाँच दिसंबर- आर्थिक तंगी के कारण होंडा ने अपने आप को फ़ॉर्मूला वन से अलग होने की घोषणा की.
 
^^ पन्ने पर ऊपर जाने के लिए क्लिक करें बीबीसी हिंदीपहले पन्ने पर चलें