![]() |
||
|
|
![]() वीरेंदर सहवाग का धमाल
इस साल टेस्ट क्रिकेट में भारत का बढ़ता रुतबा कहीं न कहीं वीरेंदर सहवाग के प्रदर्शन से जुड़ा रहा. जनवरी में टीम में वापसी के बाद से ही सहवाग का बल्ला चल रहा है. इसी साल उन्होंने टेस्ट क्रिकेट का सबसे तेज़ तिहरा शतक लगाया तो श्रीलंका के बेहतरीन स्पिनर अजंता मेंडिस के ख़िलाफ़ उनका दोहरा शतक कम यादगार नहीं था. इस साल वीरेंदर सहवाग ने छह अर्धशतक लगाए. साथ ही उन्होंने पहले विकेट के लिए पाँच बार शतकीय साझेदारी की. साल के आख़िर में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ चेन्नई टेस्ट की दूसरी पारी में सहवाग ने धमाकेदार 83 रनों की पारी खेली और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
वर्ष 2007 के दिसंबर में वीरेंदर सहवाग को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उस समय के कप्तान अनिल कुंबले के कहने पर चुना गया. हालाँकि सहवाग संभावित खिलाड़ियों में भी शामिल नहीं किए गए थे. लेकिन गौतम गंभीर के घायल होने के बाद कप्तान कुंबले की सिफ़ारिश पर सहवाग को टीम में जगह मिली. ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ चर्चित पर्थ टेस्ट में सहवाग ने 29 और 43 रनों की पारी खेली और दो विकेट भी लिए. भारत ने पर्थ टेस्ट में शानदार जीत हासिल की थी. नजफ़गढ़ के नवाब ने एडीलेड टेस्ट में 63 और 151 रनों की बेहतरीन पारी खेली और भारत को टेस्ट बचाने में मदद की. ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन और वेस्टइंडीज़ के ब्रायन लारा के बाद सहवाग दो तिहरा शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी भी बने. उन्होंने चेन्नई में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ 319 रनों की पारी खेली. ये किसी भी भारतीय खिलाड़ी का टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर है. इसके पहले भी यह रिकॉर्ड सहवाग के नाम था, जब उन्होंने मार्च 2004 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 309 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ में भारत 2-0 से जीता था. ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ मोहाली टेस्ट में सहवाग ने 35 और 90 रनों की पारी खेली. तो नागपुर में उन्होंने 66 और 92 रन बनाए. |
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| ^^ पन्ने पर ऊपर जाने के लिए क्लिक करें | |||