![]() |
||
|
|
![]() विश्वनाथन आनंद
इस साल भारत के विश्वनाथन आनंद ने व्लादिमीर क्रैमनिक को हरा कर लगातार दूसरी बार विश्व शतरंज चैंम्पियनशिप का ख़िताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ विश्वनाथन आनंद शतरंज की दुनिया के ऐसे अकेले खिलाड़ी बने, जिन्होंने इस खेल के तीनों अलग-अलग रूपों में विश्व चैम्पियनशिप जीती है. विश्वनाथन आनंद फ़िडे रेटिंग में 2800 अंक का आँकड़ा पार करने वाले चार खिलाड़ियों में भी शामिल हो गए हैं.
शतरंज की दुनिया में उनकी बादशाहत के कारण ही जब भारत में सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की घोषणा हुई, तो उसके पहले हक़दार बने विश्वनाथन आनंद. 11 दिसंबर 1969 को जन्मे विश्वनाथन आनंद इस समय विश्व शतरंज चैम्पियन हैं. वर्ष 2000 में विश्वनाथन आनंद ने फ़िडे वर्ल्ड चेस चैम्पियनशिप जीती. लेकिन उस समय वर्ल्ड टाइटिल बँटा हुआ था. वर्ष 2007 में उन्होंने इस भ्रम को भी तोड़ दिया और शतरंज के बादशाह बन गए. वर्ष 2008 में उन्होंने व्लादिमीर क्रैमनिक को हराकर अपने ख़िताब की रक्षा की. वर्ष 2007 में विश्वनाथन आनंद को पद्म विभूषण पुरस्कार मिला था. उन्हें सर्वोच्च खेल राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया. |
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| ^^ पन्ने पर ऊपर जाने के लिए क्लिक करें | |||