![]() |
|
|
|
सुलेमान अबू गैस
अबू गैस को अल क़ायदा का प्रवक्ता माना जाता है, उनके नाम से अल क़ायदा के कई बयान जारी हो चुके हैं. कुवैती मूल के अबू गैस की उम्र 37 वर्ष बताई जाती है और वे काफ़ी कट्टरपंथी मुसलमान माने जाते हैं. कुवैत में मदरसे में पढ़ाने वाले अबू गैस ने 2000 में देश छोड़ दिया और अल क़ायदा के अभियान से जुड़ गए. पहली बार वे अल क़ायदा के प्रवक्ता के रूप में 2001 में सामने आए जब उन्होंने अल जज़ीरा टीवी पर अमरीकी सेना को चुनौती दी, उन्होंने टीवी पर कहा कि अल क़ायदा अफ़ग़ानिस्तान पर अमरीकी हमले का जवाब देगा. उनकी इस घोषणा के बाद कुवैती सरकार ने उनसे देश की नागरिकता छीन ली. ग्यारह सितंबर 2001 के बाद जारी किए गए एक टेप में ओसामा बिन लादेन अबू गैस से छेड़छाड़ करते दिखाए गए हैं. दिलचस्प बात ये है कि अबू गैस कहाँ है इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं, जुलाई 2003 में कुवैती सरकार ने कहा था कि ईरान की सरकार उनका प्रत्यर्पण करना चाहती है लेकिन वे उन्हें स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं. यह पता नहीं कि वे इस समय अफ़ग़ानिस्तान में हैं या ईरान में या फिर कहीं और. |
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| ^^ ऊपर लौटें | |||