अल क़ायदा के बड़े नेता
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
ज़करियास अल मुसावी
 
 
 
 

ज़करियास अल मुसावी

 

ज़करियास अल मुसावी

ज़करियास मुसावी अल क़ायदा के उन लोगों में हैं जिन पर ग्यारह सितंबर के हमले के सिलसिले में सबसे पहले मुक़दमा चलना शुरू हुआ.

मोरक्को के मूल निवासी मुसावी ने क़बूल किया है कि वे ग्यारह सितंबर के हमलों में शामिल थे.

फ्रांसीसी नागरिक मुसावी अगर दोषी साबित होते हैं तो उन्हें मृत्युदंड दिया जा सकता है.

मुसावी का कहना है कि वे ग्यारह सितंबर के हमलों में सीधे तौर पर शामिल नहीं थे लेकिन वे अमरीकी राष्ट्रपति भवन को तबाह करने की साज़िश से जुड़े हुए थे.

अमरीकी सरकार ने मुसावी के ख़िलाफ़ आरोप दाख़िल कर दिए हैं, ग्यारह सितंबर के हमलों के सिलसिले में वे अकेले व्यक्ति हैं जिनके ख़िलाफ़ चार्जशीट दायर की गई है.

अमरीका के सरकारी वकीलों का कहना है कि वे मुसावी के लिए मृत्युदंड की सिफ़ारिश करेंगे क्योंकि वे हमलों में शामिल रहे हैं जिनमें हज़ारों लोगों की जान गई है.

अमरीकी अधिकारियों का कहना है कि मुसावी विमान अपहरण नहीं कर पाए क्योंकि उन्हें पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका था.
 
^^ ऊपर लौटें बीबीसी हिंदी