![]() |
||
|
|
![]() चीन वर्ष 2008 में दो घटनाओं को लेकर चर्चा में रहा- बीजिंग ओलपिंक पर तिब्बत समर्थकों का विरोध और दूसरा चीन में आया ज़बरदस्त भूकंप.
चीन विरोधी लहर चीन ने अगस्त 2008 में बीजिंग ओलंपिक 2008 का सफल आयोजन किया. इसके उदघाटन समारोह की भव्यता और सुंदरता की चर्चा पूरे विश्व में हुई. लेकिन ओलंपिक से पहले तक का सफर चीन के लिए काफ़ी विवादित रहा. ग्रीस समेत दुनिया के जिन भी शहरों में ओलंपिक मशाल ले जाई गई, तिब्बत समर्थकों ने मशाल रैली का ज़बरदस्त विरोध किया. लंदन में ओलंपिक मशाल की यात्रा के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुई. पुलिस की तैनाती के बावजूद प्रदर्शनों के कारण मशाल यात्रा में बार-बार बाधा आई. वहीं पेरिस में तो चार बार ओलंपिक मशाल बुझाई गई और पेरिस में होने वाले विशेष समारोह को रद्द करना पड़ा. पाकिस्तान में कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को ओलंपिक मशाल केवल स्टेडियम तक ही सीमित होकर रह गई. बीजिंग ओलंपिक 2008 पर विशेष जबकि भारत में भी ओलंपिक यात्रा का रूट कम कर दिया गया. कई बड़ी हस्तियों ने ओलंपिक मशाल को थामने से इनकार कर दिया. बाइचुंग भूटिया ने मना किया तो सचिन भी रैली से अलग हो गए. और तो और ओलंपिक की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार वे वेबसाइटें नहीं खोल पाए जिन पर चीन में पाबंदी है. इन सब विवादों के बीच चीन ने ओलंपिक का आयोजन किया. हालांकि उदघाटन समारोह काफ़ी शानदार था और ओलंपिक पदक तालिका में चीन 51 स्वर्ण पदक जीतकर अव्वल रहा. चीन में भूकंप
मई 2008 में चीन में ज़बरदस्त भूकंप आया जिसमें कम से कम 69000 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई और पचास लाख से ज़्यादा लोग बेघर हो गए. इसे चीन में पिछले 30 वर्षों में आया सबसे भीषण भूकंप बताया गया है. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.8 मापी गई. चीन का सिचुआन प्रांत इस भूकंप से सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ है. यहाँ के एक स्कूल में लगभग 900 छात्र मलबे में ही दब गए. चीन सरकार की इस बात को आलोचना भी हुई कि उसने कुछ देशों के राहत दलों को अपने देश में आने नहीं दिया गया. हॉलीवुड अभिनेत्री शेरन स्टोन के उस बयान पर भी विवाद हुआ है जिसमें उन्होंने चीन में आए भूकंप को उसके 'कर्मों' का नतीजा बताया था. |
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| ^^ पिछले लेख पर वापस जाएँ | |||