![]() |
||
|
|
![]() राडोवान करादिच गिरफ़्तार
सर्बिया की पुलिस ने फ़रार बोस्नियाई नेता राडोवान करादिच को वर्ष 2008 में आख़िरकर गिरफ़्तार कर लिया. करादिच 13 साल पहले 1996 में फ़रार हो गए थे. वे बेलग्रेड में भेष बदलकर एक डॉक्टर के तौर पर काम कर रहे थे. उन्हें एक बस से पकड़ा गया. बोस्नियाई सर्ब नेता और युद्ध अपराधों के लिए अभियुक्त करादिच 1996 से ही लापता हो गए थे. संयुक्त राष्ट्र अधिकरण ने 1995 में करादिच को स्रेब्रेनीत्सा में जनसंहार के लिए ज़िम्मेदार ठहराया था. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक करादिच की मंज़ूरी के बाद सेना ने सेब्रेनीत्सा में जुलाई 1995 में 7,500 मुस्लिम पुरुषों और नौजवानों की हत्या की थी. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार ऐसा बोस्नियाई मुसलमानों में आतंक फैलाने के इरादे से किया गया था. 1995 के मई और जून महीनों में करादिच ने सरायेवो इलाक़े में जमकर बमबारी करवाई थी और इसमें संयुक्त राष्ट्र के 284 शांति दूतों को मानव ढाल की तरह इस्तेमाल किया था. 1995 में ड्रेयटन समझौते के बाद ख़त्म हुए बोस्नियाई युद्ध के बाद से ही करादिच फ़रार थे. उन्हें पूर्व यूगोस्लाव राष्ट्रपति मिलोसेविच का निकट सहयोगी माना जाता था. मिलोसेविच के ख़िलाफ़ चल रहे मामलों में 2006 में फ़ैसला आने वाला था लेकिन उससे कुछ समय पहले ही मिलोसेविच की मौत हो गई थी. |
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| ^^ पिछले लेख पर वापस जाएँ | |||