![]() |
||
|
|
![]() आसिफ़ अली ज़रदारी और बेनज़ीर भुट्टो पाकिस्तान पाकिस्तान-वर्ष 2007 के अंत में बेनज़ीर भुट्टो की हत्या के बाद पाकिस्तान की राजनीति में ज़बर्दस्त बदलाव हुए. देश में चुनाव हुए और गठबंधन सरकार बनी जिसके प्रमुख बने एक समय जेल में रहे बेनज़ीर के पति आसिफ़ अली ज़रदारी.
राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ को आखिरकार अपना पद छोड़ना पडा और वो गुमनामी के अंधेरे में कहीं खो गए. ज़रदारी के राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के बाद तालिबान का प्रभाव देश भर में बढ़ता रहा और देश में कई चरमपंथी हमले हुए. आगे चलकर साल के अंत में मुंबई हमलों के बाद पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ा. यहां तक कि अमरीका और ब्रिटेन ने भी पाकिस्तान पर चरमपंथियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करने को कहा. आने वाला साल ज़रदारी के लिए गंभीर चुनौतियों वाला हो सकता है. |
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| ^^ पिछले लेख पर वापस जाएँ | |||