 |
 |
 |
शुक्रवार, 10 अक्तूबर, 2003 को 03:52 GMT तक के समाचार भारत और पड़ोस |
 |
 |
वकीलों पर केंद्रीय मंज़ूरी भारत के सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को निर्देश दिया है कि बेस्ट बेकरी मामले में सरकारी वकीलों की नियुक्ति से पहले अटॉर्नी जनरल से सहमति ली जाए. इस मामले में उन 13 लोगों को फिर गिरफ़्तार किया है जिन्हे पहले बरी किया गया था. |
एक नज़र इधर भी: |
|
बेस्ट बेकरी कांड से उठते सवाल |
|
'गवाहों को सुरक्षा दी जाए' |
 |
 |
'कश्मीर मसले पर भाषा बदली' भारत के उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने कहा है कि पाकिस्तान से लगी सीमा पर लाखों सैनिकों की तैनाती की वजह से ही पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ की कश्मीर विवाद को लेकर भाषा बदली है. |
एक नज़र इधर भी: |
|
'कश्मीर पर बुश का आश्वासन' |
|
आडवाणी को कितनी राहत मिली? |
 |
 |
तस्वीर भेजी और चकमा दिया यदि अमरीका में रहने वाले कैनथ कोर्ली को हिंदी फ़िल्मों या बॉलीवुड फ़िल्म उद्योग के बारे में थोड़ी सी जानकारी भी होती तो शायद उन्हें 1400 डॉलर से हाथ न धोना पड़ता. आख़िर ये मामला क्या था, क्लिक करें और पढ़ें. |
 |
मायावती के घर पर छापा सीबीआई ने ताज हेरिटेज कोरिडोर मामले में बुधवार को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के घर पर छापे मारे हैं. इस पर मायावती ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इन्हें राजनीति से प्रेरित बताया है. |
एक नज़र इधर भी: |
|
'भाजपा का साथ कभी नहीं' |
|
क्या सीबीआई का दुरूपयोग हो रहा है? |
 |
लड़की की बारात उत्तर प्रदेश के बनारस शहर में इन दिनों एक ‘शादी’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है और अब इसमें राजनीतिक पार्टियाँ भी उतर पड़ी हैं. यहाँ पिछले दिनों एक लड़की ख़ुद ही बारात लेकर लड़के के घर पहुँच गई थी. |
एक नज़र इधर भी: |
|
'भारत में दहेज प्रथा बढ़ी है' |
|
दहेज के ख़िलाफ़ बनता माहौल |
 |
उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में लड़ाई उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में सरकार के समर्थन वाली फ़ौजों में आपस में ही भीषण लड़ाई हो रही है. हताहतों के बारे में परस्पर विरोधी रिपोर्टें आ रही हैं. कुछ रिपोर्टों के अनुसार इस लड़ाई में साठ लोग मारे गए हैं. |
एक नज़र इधर भी: |
|
अफ़ग़ानिस्तान में सात की हत्या |
|
तालेबान ने फिर कमर कसी? |
 |
सपना पूरा हुआ हबीब का 25 साल पहले उम्र का शतक पूरा कर चुके हबीब मियाँ फूले नहीं समा रहे हैं क्योंकि उन्हें उम्र के इस पड़ाव में हज करने का मौक़ा मिल रहा है. ब्रिटेन के एक व्यवसायी उनकी हज हजयात्रा का ख़र्च उठा रहे हैं. |
 |
राष्ट्रपति के गार्ड गिरफ़्तार भारतीय राजधानी दिल्ली में पुलिस ने एक युवती के साथ बलात्कार के आरोप में राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सुरक्षा दस्ते के चार गार्डों को गिरफ़्तार किया है. उन्हें 22 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. |
 |
एएसआई रिपोर्ट पर आपत्ति दर्ज मुस्लिम वक़्फ़ बोर्ड ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय से अयोध्या में विवादित स्थल की खुदाई के बाद पेश की गई एएसआई की रिपोर्ट को नामंज़ूर करने की अपील की है. रिपोर्ट में मंदिर के अवशेष मिलने की बात कही गई थी. |
एक नज़र इधर भी: |
|
अयोध्या मामले पर रिपोर्ट |
|
एएसआई रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया |
 |
अब हत्फ़-4 का परीक्षण पाकिस्तानी सेना का कहना है कि उसने मध्यम दूरी तक मार करने वाली हत्फ़-4 मिसाइल का परीक्षण किया है जो परमाणु अस्त्र ले जाने में भी सक्षम है. पिछले एक सप्ताह में पाकिस्तान का ये दूसरा मिसाइल परीक्षण है. |
एक नज़र इधर भी: |
|
भारत-पाक संयम बरतें: अमरीका |
|
नाम ग़ौरी-ग़ज़नवी ही क्यों? |
 |
'ये रवि शंकर की कहानी नहीं' भारत के मशहूर फ़िल्म निर्माता-अभिनेता देवानंद ने स्पष्ट किया है कि उनकी प्रस्तावित फ़िल्म 'साँग ऑफ़ लाइफ़' का प्रसिद्ध संगीतकार और सितार-वादक रवि शंकर से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने बीबीसी से इस बारे में ख़ास बातचीत की. |
 |
प्रकाश सिंह बादल से पूछताछ भारतीय राज्य पंजाब में पुलिस ने भ्रष्टाचार के एक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनकी पत्नी सुरिंदर कौर से पूछताछ की है. बादल ने अपने ख़िलाफ़ चल रही जाँच को बदले की कार्रवाई बताया है.
|
 |
अदालत ने जोगी को बुलाया दिल्ली की एक अदालत ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अजित जोगी को फ़र्जी दस्तावेज़ प्रेस को जारी करने के मामले में 18 नवंबर को पेश होने के लिए कहा है. सीबीआई ने इस मामले में मंगलवार को आरोप पत्र दाखिल किया था. |
एक नज़र इधर भी: |
|
जोगी-वाजपेयी विवाद गहराया |
 |
दलेर मेहंदी फँसे पंजाब पुलिस ने मशहूर भांगड़ा पॉप कलाकार दलेर मेहंदी और उनके भाई के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है. उन पर आरोप है कि वे मोटी रक़म लेकर लोगों को पश्चिमी देश भेजने का धंधा चला रहे थे. |
 |
भ्रष्टाचार में बांग्लादेश अव्वल भ्रष्टाचार पर निगरानी रखने वाली संस्था ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के अनुसार बांग्लादेश में सबसे अधिक भ्रष्टाचार है जबकि भारत पचासवें स्थान पर है. संस्था के अनुसार फ़िनलैंड सबसे कम भ्रष्ट देश है और पाकिस्तान 41वें नंबर पर है.
|
एक नज़र इधर भी: |
|
'बिकाऊ हैं कीनिया के जज' |