Advertisement

पेशावर में धमाका: तीन की मौत

पेशावर धमाका (फ़ाइल फ़ोटो)

शुक्रवार को पेशावर में हुए धमाके में 12 लोग मारे गए थे.

पाकिस्तान के पेशावर शहर में सोमवार सुबह एक ज़बर्दस्त धमाका हुआ है जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हैं.

विस्फोट एक पुलिस स्टेशन के बाहर हुआ. शुरुआती ख़बरों के अनुसार इसमें तीन लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल है.

मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है. बध बेर इलाक़े में हुए इस धमाके में मकानों को भी क्षति पहुँची है.

बध बेर में स्थित पुलिस स्टेशन की ओर एक संदिग्ध वाहन तेज़ी से आगे बढ़ा. सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की और फ़ायरिंग भी की.

लेकिन इसके बावजूद चालक वाहन में रखे विस्फोटक को उड़ाने में सफल हो गया.

हाल के दिनों में पेशावर में कई बम धमाके हुए हैं. शुक्रवार को भी एक विस्फोट हुआ था जिसमें 12 लोग मारे गए थे.

लगभग पंद्रह दिनों पहले हुए धमाके में 100 से ज़्यादा लोग मारे गए थे.

दक्षिणी वज़ीरिस्तान में तालेबान के ख़िलाफ़ पाकिस्तानी सेना का अभियान शुरु होने के बाद चरमपंथी हमले तेज़ हुए हैं.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.