Advertisement

पेशावर धमाके में 11 की मौत

पेशावर

धमाके में कई लोग घायल भी हुए हैं

पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक बार फिर बड़ा धमाका हुआ है.

पेशावर के एक शीर्ष अधिकारी शाहबज़ादा अनीस के मुताबिक़ इस धमाके में कम से कम 11 लोग मारे गए हैं और 26 घायल हैं.

स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ विस्फोटकों से लदी कार एक पुलिस चौकी पर पहुँची और फिर उसमें धमाका हो गया.

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी ने हमले की निंदा की है और कहा है कि सरकार देश को उग्रवाद से मुक्त कराने के लिए और क़दम उठाएगी.

एक दिन पहले ही पेशावर में ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई के दफ़्तर पर कार बम हमला हुआ था, जिसमें 17 लोग मारे गए थे. इस हमले में आईएसआई के कार्यालय को भी काफ़ी नुक़सान पहुँचा था.

जब से पाकिस्तानी सेना ने तालेबान के प्रभाव वाले इलाक़ों में सैनिक कार्रवाई शुरू की है, पेशावर और आसपास के इलाक़ों में कई बम हमले हुए हैं.

दो सप्ताह पहले भी पेशावर के एक बाज़ार में ज़बरदस्त धमाका हुआ था, जिसमें कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई थी.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.