पाँच ब्रितानी सैनिक मारे गए

नैटो सैनिक

नैटो की रणनीति है कि अफ़ग़ान सैनिकों और पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाए

अफ़ग़ानिस्तान के हेलमंद प्रांत में एक अफ़ग़ान पुलिसकर्मी ने पाँच ब्रितानी सैनिकों की गोली मारकर हत्या कर दी है. ये लोग एक एक नाके पर पर पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दे रहे थे.

ब्रितानी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि एक अकेल पुलिसकर्मी ने, संभवत: एक अन्य पुलसकर्मी के साथ, परिसर के अंदर गोलीबारी शुरु कर दी जिसमें पाँच सैनिक और उसके कम से कम तीन सहयोगी मारे गए. अनेक लोग घायल भी हुए हैं.

इसके बाद दोषी पुलिसकर्मी वहाँ से भाग गया.

ग़ौरतलब है कि वर्ष 2001 में अमरीका के नेतृत्व में अफ़ग़ानिस्तान पर हुए हमले के बाद से पहली बार एक ही घटना में इतनी अधिक संख्या में ब्रितानी सैनिक मारे गए हैं.

नैटो की रणनीति

ये स्पष्ट नहीं है कि दोषी पुलिसकर्मी तालेबान संगठन का हिस्सा था. ब्रितानी और अफ़ग़ान अधिकारियों ने मामले की जाँच शुरु कर दी है.

ब्रितानी सैन्य प्रवक्ता ने कहा, "एक अफ़ग़ान पुलिसकर्मी, संभवत: एक अन्य व्यक्ति के साथ बागी हो गया. फ़िलहाल उनके मक़सदों के बारे में या फिर वे कहाँ हैं, इसके बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है. अब पूरी कोशिश की जा रही है कि इस घटना के लिए ज़िम्मेदार लोगों की खोज की जाए."

बीबीसी के काबुल संवादादाता ईयन पैनेल ने कहा है कि सूत्रों के मुताबिक संकेत मिले हैं कि हमला करने वाला पुलिसकर्मी गुलबुद्दीन था जो घटना को अंजाम देने के बाद वहाँ से भाग गया.

नैटो की सेना एक अहम रणनीति के तहत अफ़ग़ान पुलिस और सेना को प्रशिक्षण देता है और एक बीबीसी संवाददाता का कहना है कि इस रणनीति पर अब प्रश्न चिन्ह लग गया है.

पिछले महीने एक अन्य प्रांत में एक ऐसी ही घटना में दो अमरीकी सैनिक मारे गए थे.

bbc.co.uk navigation

BBC © 2012

बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.