बारह संदिग्ध तालेबान मारे गए

ड्रोन

ड्रोन हमले में संदिग्ध तालेबान लड़ाकों के अड्डों को मिसाइलों का निशाना बनाया गया

पाकिस्तान में सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक दो अलग-अलग ड्रोन (यानी चालक रहित विमान) हमलों में 12 संदिग्ध तालेबान चरमपंथी मारे गए हैं.

ये हमले अमरीकी सेना ने पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर में किए हैं.

पहले हमले में दक्षिणी वज़ीरिस्तान के कबायली इलाक़े में एक स्थानीय तालेबान कमांडर इरफ़ान महसूद के घर को निशाना बनाते हुए मिसाइलों से हमला हुआ.

एक स्थानीय अधिकारी ने बीबीसी को बताया, "स्थानीय समय दोपहर दो बजे दो मिसाइलों से इरफ़ान के घर को निशाना बनाया गया. पाँच लोग मारे गए और छह अन्य हमले में घायल हो गए."

स्थानीय समय दोपहर दो बजे दो मिसाइलों से इरफ़ान के घर को निशाना बनाया गया. पाँच लोग मारे गए और छह अन्य हमले में घायल हो गए

एक स्थानीय अधिकारी

अधिकारी के अनुसार माना जाता है कि इरफ़ान पाकिस्तान में तालेबान के नए प्रमुख हकीमुल्लाह महसूद के क़रीबी हैं. अधिकारी ने बीबीसी के सईद शोएब हसन को ये भी बताया कि 'मृतकों में उज़्बेक चरमपंथी शामिल' हैं.

दूसरे हमले में उत्तरी वज़ीरिस्तान में मीरानशाह नगर में संदिग्ध तालेबान के एक अड्डे को निशाना बनाया गया और इस मिसाइल हमले में सात संदिग्ध चरमपंथी मारे गए.

अमरीकी अधिकारियों का कहना है कि चरमपंथी पहाड़ी कबायली इलाक़े को अड्डा बनाकर पड़ोसी देश अफ़ग़ानिस्तान में अंतरराष्ट्रीय फ़ौज पर हमले करते हैं.

bbc.co.uk navigation

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.