|
|
 |
शुक्रवार, 10 अक्तूबर, 2003 को 01:32 GMT तक के समाचार तस्वीर भेजी और चकमा दिया
|

|
यदि अमरीका में रहने वाले कैनथ कोर्ली को हिंदी फ़िल्मों या बॉलीवुड फ़िल्म उद्योग के बारे में थोड़ी सी जानकारी भी होती  तस्वीरें अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की थीं | तो शायद उन्हें 1400 डॉलर से हाथ न धोना पड़ता.
हुआ ये कि जब एक भारतीय महिला ने इंटरनेट पर कोर्ली को 'अपनी तस्वीरें' भेजीं, तो वे उनके दीवाने हो गए.
महिला ने उन्हें बताया कि उनकी माँ इटली की हैं और उनके पिता भारतीय हैं.
कोर्ली को तस्वीरों में दिखने वाली महिला इतनी पसंद आई कि उन्होंने उन्हें अमरीका आने का न्योता भेजा.
लेकिन भारतीय महिला ने कहा कि उनके पास अमरीका आने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं.
कोर्ली ने अमरीका आने के लिए उन्हें फ़ौरन 1400 डॉलर भेज दिए. लेकिन इसके बाद दोबारा उस महिला ने उनसे कभी संपर्क नहीं किया.
 ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड भी रह चुकी हैं | कोर्ली ने दिल्ली पुलिस को ईमेल किया और अनुरोध किया कि वे 28 वर्षीय महिला को खोज निकालें जिनका नाम उन्होंने अनीता चाउद बताया.
पुलिस का काम आसान करने के लिए उन्होंने पुलिस को उस महिला की वो तस्वीरें भेजीं जो कार्लो को ईमेल की गई थीं.
जब दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने तस्वीरें देखीं तो वे समझ गए कि मामला कुछ और ही है. ये तस्वीरें मशहूर हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की थीं.
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "ऐसा लगता है कि कोर्ले साहब को ठगने की कोशिश की गई है. हम मामले की जाँच कर रह हैं और हमने उनसे इसके बारे में कुछ और जानकारी माँगी है." |
|
|
|