|
|
 |
बुधवार, 08 अक्तूबर, 2003 को 16:28 GMT तक के समाचार प्रकाश सिंह बादल से पूछताछ
|

बादल ने बदले की कार्रवाई का आरोप लगाया
|
भारतीय राज्य पंजाब में पुलिस ने भ्रष्टाचार के एक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनकी पत्नी सुरिंदर कौर से पूछताछ की है.
बादल पंजाब के मुख्य विपक्षी दल शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष हैं.
पुलिस ने बादल, उनकी पत्नी, बेटे और कई रिश्तेदारों पर रिश्वत लेने समेत भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए हैं.
कुछ मामले तब के हैं जब बादल राज्य के मुख्यमंत्री थे.
पूछताछ के बाद प्रकाश सिंह बादल ने संवाददाताओं को बताया कि उनके और उनके रिश्तेदारों के ख़िलाफ़ सतर्कता विभाग की जाँच सत्तारूढ़ काँग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की ओर से जानबूझकर की जा रही बदले की कार्रवाई है.
बादल ने कहा कि जाँच की निष्पक्षता में उनका कोई भरोसा नहीं है.
दूसरी ओर पंजाब सतर्कता विभाग के मुख्य निदेशक एपी पांडेय ने बादल से की गई पूछताछ को बहुत ही उपयोगी बताया.
महीनों चली जाँच के बाद पंजाब सतर्कता विभाग ने जून में प्रकाश सिंह बादल के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार का आपराधिक मामला दर्ज किया था. |
|
|
 |
 |
इंटरनेट लिंक्स
 |
 |
पंजाब सरकार |
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
 |
|