|
|
 |
बुधवार, 08 अक्तूबर, 2003 को 22:58 GMT तक के समाचार उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में लड़ाई
|

अफ़ग़ानिस्तान सरकार ने लड़ाकों को निशस्त्र करने की बात की है
|
उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में मज़ारे शरीफ़ शहर के आसपास सरकार के समर्थन वाली फ़ौजों में आपस में ही भीषण लड़ाई हो रही है.
लेकिन लोगों के हताहत होने के बारे में परस्पर विरोधी रिपोर्टें आ रही हैं.
जमाते इस्लामी के एक प्रवक्ता ने कहा है कि पूरी रात टैंकों से गोलाबारी होती रही है और लगभग साठ लोग मारे गए हैं.
यदि केंद्र सरकार इसमें हस्तक्षेप नहीं करती तो संभावना है कि ये तनाव अन्य प्रांतों में भी फैल सकता है | | रशीद दोस्तम के प्रवक्ता | लेकिन जनरल अब्दुल रशीद दोस्तम की फ़ौजों का कहना है कि केवल तीन लोग ही मारे गए हैं.
अफ़ग़ानिस्तान की एक समाचार एजेंसी के अनुसार रशीद दोस्तम के प्रवक्ता फ़ैजुल्ला ज़की के अनुसार, "यदि केंद्र सरकार इसमें हस्तक्षेप नहीं करती तो संभावना है कि ये तनाव अन्य प्रांतों तक भी फैल सकता है."
संवाददाताओं का कहना है कि दो साल पहले तालेबान को सत्ता से अपदस्त करने के बाद सरकार के समर्थन वाली फ़ौजों में ये सबसे भीषण लड़ाई है.
ये लड़ाई उस समय हो रही है जब अफ़ग़ानिस्तान की सरकार ने पूरे देश में कबायली लड़ाकों को निशस्त्र करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के साथ
एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.
इस विषय में संयुक्त राष्ट्र और सरकार के अधिकारियों के अगले कुछ हफ़्तों में उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में तैनात किए जाने की संभावना है.
|
|
|
 |
 |
इंटरनेट लिंक्स
 |
 |
अफ़ग़ानवेब डॉटकॉम |
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
 |
|