BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 भारत और पड़ोस
बुधवार, 08 अक्तूबर, 2003 को 11:52 GMT तक के समाचार
मायावती के घर पर छापा
मायावती ने कहा कि उनके ख़िलाफ़ षडयंत्र रचा जा रहा है
मायावती ने कहा कि उनके ख़िलाफ़ षडयंत्र रचा जा रहा है

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बुधवार को ताज हेरिटेज कोरिडोर मामले में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और पूर्व पर्यावरण मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के लखनऊ स्थित आवास पर छापे मारे हैं.

सीबीआई के अनुसार यह छापा बुधवार सुबह आठ बजे से शुरु हुआ जो काफ़ी देऱ तक जारी था.


अगर प्रधानमंत्री वाजपेयी में हिम्मत हो तो वे अपनी दत्तक पुत्री और दामाद की संपत्ति की जाँच करवाएँ

मायावती
सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह मायावती के दिल्ली और लखनऊ स्थित माल एवेन्यू स्थित आवास और नसीमुद्दीन सिद्दीकी के लाप्लास कालोनी स्थित घर पर एक साथ छापे की कार्रवाई की गई.

इसके पहले मंगलवार को ताजमहल के पास निर्माण के मामले में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के ख़िलाफ़ सीबीआई ने एफ़आईआर दर्ज की थी.

सीबीआई ने बीबीसी को बताया कि सोमवार की रात उनके ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज किया गया था.

तीखी प्रतिक्रिया

सीबीआई छापों से मायावती बेहद नाराज़ थीं और उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री वाजपेयी पर निशान साधा.

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा,"अगर प्रधानमंत्री वाजपेयी में हिम्मत हो तो वे अपनी दत्तक पुत्री और दामाद की संपत्ति की जाँच करवाएँ."

मायावती ने प्रधानमंत्री को दूसरी बार सत्ता में आने की चुनौती देते हुए घोषणा की कि वो आगामी विधानसभा चुनावों में बीजेपी की पराजय सुनिश्चित करेगी.

उन्होंने अपने लखनऊ और दिल्ली आवासों पर छापों को राजनीति से प्रेरित बताया.

मायावती ने जानकारी दी कि सीबीआई ने छापे में साढे पांच लाख रुपये ज़ब्त किए है जो बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के इलाज का बिल चुकाने के लिए घर में रखे हुए थे.

उनका कहना था कि इसके अलावा सीबीआई को कुछ भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली.
 
 
अन्य ख़बरें
18 सितंबर, 2003
मायावती के ख़िलाफ़ जाँच
01 सितंबर, 2003
मायावती से सीबीआई पूछताछ
26 अगस्त, 2003
मायावती ने इस्तीफ़ा दिया
इंटरनेट लिंक्स
सुप्रीम कोर्ट
बहुजन समाज पार्टी
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
कुछ और पढ़िए
वकीलों पर केंद्रीय मंज़ूरी
'कश्मीर मसले पर भाषा बदली'
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
मायावती के घर पर छापा
लड़की की बारात
उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में लड़ाई
सपना पूरा हुआ हबीब का







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK