BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 भारत और पड़ोस
सोमवार, 06 अक्तूबर, 2003 को 20:35 GMT तक के समाचार
गवाहों को धमकाने के आरोप
भारी मारकाट मची थी गुजरात दंगों के दौरान
भारी मारकाट मची थी गुजरात दंगों के दौरान



भारतीय राज्य गुजरात की पुलिस ने बेस्ट बेकरी हत्याकांड में गवाहों को धमकाने के मामले में चार लोगों के ख़िलाफ़ आरोप दायर किए हैं.

पिछले साल राज्य में सांप्रदायिक दंगों के दौरान वडोदरा में बेस्ट बेकरी में आग लगा दी गई थी जिसमें 12 लोग ज़िंदा जल गए थे.

मृतकों में ज़्यादातर मुसलमान थे.


करोड़ों की संपत्ति को राख कर दिया था दंगाइओं ने
वडोदरा के पुलिस कमिश्नर सुधीर सिन्हा के अनुसार ये मामले नफ़ीतुल्ला नामक एक व्यक्ति की शिकायत पर दायर किए गए हैं.

नफ़ीतुल्ला बेस्ट बेकर मामले की मुख्य गवाह ज़ाहिरा शेख के भाई हैं.

जिन लोगों के ख़िलाफ़ मामले दायर किए गए हैं उनमें गुजरात विधान सभा सदस्य मधु श्रीवास्तव भी शामिल हैं.

नफ़ीतुल्ला ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने उनके परिवार को गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी थी जिसकी वजह से उन्होंने अदालत में अपनी गवाही अपने बयान बदल दिए थे.

मुकरे गवाह

ग़ौरतलब है कि वडोदरा की एक विशेष अदालत ने बेस्ट बेकरी मामले के सभी 21 अभियुक्तों को बरी कर दिया था वे सभी हिंदू थे.

बाद में ज़ाहिरा ने सार्वजनिक तौर पर बयान दिया था कि उसे बयान बदलने की धमकी दी गई थी.

ज़ाहिरा के बयान के आधार पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी.

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद गुजरात सरकार ने मामले की फिर से सुनवाई के लिए संशोधित अर्ज़ी दायर की थी.
 
 
अन्य ख़बरें
29 सितंबर, 2003
बेस्ट बेकरी मामले में अपील
12 सितंबर, 2003
गुजरात सरकार को फटकार
08 अगस्त, 2003
'गवाहों को सुरक्षा दी जाए'
08 जुलाई, 2003
'भाजपा नेताओं ने धमकाया'
इंटरनेट लिंक्स
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
गुजरात सरकार
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
कुछ और पढ़िए
वकीलों पर केंद्रीय मंज़ूरी
'कश्मीर मसले पर भाषा बदली'
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
मायावती के घर पर छापा
लड़की की बारात
उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में लड़ाई
सपना पूरा हुआ हबीब का







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK