BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 भारत और पड़ोस
रविवार, 05 अक्तूबर, 2003 को 16:16 GMT तक के समाचार
'गोधरा का राजनीतिकरण'


मुंबई से ज़ुबैर अहमद

गोधरा कांड में मारे गए लोगों के परिवार वालों ने माँग की है कि इस मामले की जाँच-पड़ताल राज्य से बाहर की किसी एजेंसी को सौंपनी चाहिए.

उनका कहना है कि गुजरात में उन्हें अपने सभी बयान दर्ज़ कराने से रोका जाता है.


गोधरा कांड में मारे गए लोगों के रिश्तेदार
उन्होंने इस बात की माँग भी की है कि इस महीने की 15 तारीख़ को निर्धिरित की गई अयोध्या यात्रा नहीं होनी चाहिए.

दरअसल, पिछले साल फरवरी में इसी तरह अयोध्या जाने वाली एक ट्रेन में कुछ लोगों ने आग लगा दी थी जिसमें 58 लोगों की मौत हो गई थी.

उल्लेखनीय है कि मारे गए 58 लोगों में से अधिकतर महिलाएँ थीं.

असंतोष

उनमें से चार मृतकों के परिवार वालों ने मुंबई के एक सामाजिक संगठन, ' सिटीजंस फ़ॉर जस्टिस एंड पीस' से कानूनी मदद के लिए मुलाक़ात की.

उन्होंने बताया कि जिस तरीके से उस मामले की जाँच-पड़ताल चल रही है उससे वे बेहद असंतुष्ट हैं.

82 वर्षीय गिरीशभाई रावल की पत्नी उस ट्रेन में दंगाइयों के हाथों मारी गईं थीं और बाद में उनका बेटा भी गुजरात के दंगों में मारा गया.

गिरीशभाई ने बताया," गोधरा कांड की जाँच पड़ताल के मामले का गुजरात की सरकार और दक्षिणपंथी राजनीतिक पार्टियों ने राजनीतिकरण कर दिया है."


गोधरा कांड की जाँच पड़ताल के मामले का गुजरात की सरकार और दक्षिणपंथी राजनीतिक पार्टियों ने राजनीतिकरण कर दिया है

मृतक के रिश्तेदार
उन्होंने गोधरा कांड में मारे गए लोगों के परिवार वालों के लिए भी सुरक्षा की माँग की है क्योंकि उन्हें गुजरात के स्थानीय नेताओं से लगातार धमकियाँ मिल रहीं हैं.

हालाँकि गोधरा कांड में लिप्त सभी आरोपी मुसलमान हैं लेकिन किसी भी मृतक के परिवार वालों ने मुस्लिम संप्रदाय के ख़िलाफ़ कुछ नहीं कहा.

उनकी शिकायत मुख्य रूप से राज्य सरकार से है.

उनका कहना है कि गोधरा कांड का राजनीतिक कारणों के लिए गलत इस्तेमाल हो रहा है.

उन्होंने बार-बार इस महीने होने वाली अयोध्या यात्रा को रोकने की माँग की है क्योंकि उनका मानना है कि इससे हिंदुओं और मुसलमानों के बीच तनाव होने की आशंका है.
 
 
अन्य ख़बरें
08 सितंबर, 2003
'अभियुक्त पोटा अदालत जाएँ'
06 सितंबर, 2003
गोधरा में कर्फ़्यू जारी
17 अगस्त, 2003
लंदन में मोदी का विरोध
07 जुलाई, 2003
गोधरा काँड: ज़मानत नहीं
इंटरनेट लिंक्स
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
कुछ और पढ़िए
वकीलों पर केंद्रीय मंज़ूरी
'कश्मीर मसले पर भाषा बदली'
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
मायावती के घर पर छापा
लड़की की बारात
उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में लड़ाई
सपना पूरा हुआ हबीब का







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK