BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 भारत और पड़ोस
शुक्रवार, 26 सितंबर, 2003 को 18:07 GMT तक के समाचार
85 बच्चे छुड़ाए गए
चार साल तक के बच्चों को भी अगवा किया जा रहा है
चार साल तक के बच्चों को भी अगवा किया जा रहा है

अफ़ग़ानिस्तान में अधिकारियों ने बाल व्यापार के लिए बंदी बनाए गए 85 बच्चों को छुड़ाया है. इनमें से कुछ तो मात्र चार साल के थे.

इनमें से बदक्शां प्रांत के 50 बच्चों को पुलिस ने उस समय छुड़ाया, जब वे तख़र इलाक़े में सड़क मार्ग से जा रहे थे.

अधिकारियों को शक है कि इन बच्चों को पाकिस्तान या ईरान के मदरसों में ले जाया जा रहा था.

पुलिस ने आठ लोगों को बाल व्यापार के सिलसिले में ग़िरफ़्तार किया है.

संयुक्त राष्ट्र बाल एजेंसी यूनिसेफ़ ने चेतावनी दी है कि अफ़ग़ानिस्तान में बच्चों को बंदी बनाने की घटना आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती है.

यूनिसेफ़ का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान में ऐसी समस्याओं से निपटने के लिए कम संसाधन है.

संस्था ने अफ़ग़ानिस्तान के गृह मंत्री अली अहमद जलाली से मामले में दखल देने की अपील की है.

अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान शासन के ख़ात्मे के बाद गठित सरकार ने राष्ट्रीय सेना और पुलिसबल को तैयार करने की कोशिश की है.

यूनिसेफ़ के प्रवक्ता एडवर्ड कारवॉर्डाइन ने कहा, "हमें आशंका है कि ऐसे कई बच्चों को अगवा किया गया है."

उन्होंने बताया कि देश के दक्षिणी हिस्से से भी ऐसी सूचनाएँ मिली हैं कि कई बच्चे ग़ायब हैं.

एजेंसी के अनुसार इन बच्चों का यौन शोषण होता है या उनसे मजदूरी कराई जाती है.
 
 
अन्य ख़बरें
22 सितंबर, 2003
तालेबान ने फिर कमर कसी?
10 सितंबर, 2003
चार राहतकर्मियों की हत्या
05 सितंबर, 2003
अलजज़ीरा का पत्रकार गिरफ़्तार
01 सितंबर, 2003
महत्वपूर्ण सुधार योजना मंज़ूर
31 अगस्त, 2003
भारतीय दफ़्तर पर हमला
इंटरनेट लिंक्स
अफ़ग़ानवेब डॉटकॉम
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
कुछ और पढ़िए
वकीलों पर केंद्रीय मंज़ूरी
'कश्मीर मसले पर भाषा बदली'
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
मायावती के घर पर छापा
लड़की की बारात
उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में लड़ाई
सपना पूरा हुआ हबीब का







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK