BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 भारत और पड़ोस
बुधवार, 17 सितंबर, 2003 को 02:08 GMT तक के समाचार
मारे गए हाथियों की पूजा
बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने मरे हुए हाथियों की पूजा-अर्चना की
बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने मरे हुए हाथियों की पूजा-अर्चना की

झारखंड के कई इलाक़ों में हाथियों के उपद्रव से लोग परेशान रहते हैं और अक्सर बेक़ाबू जंगली हाथियों के ऊधम मचाने की ख़बरें आती हैं.

लेकिन जंगली हाथी भी हादसों की चपेट में आते रहते हैं, कभी रेलगाड़ी से हाथी के कटकर मरने की ख़बर आती है तो कभी लोग उसे मार डालते हैं.

झारखंड के हज़ारीबाग़ ज़िले में पिछले दिनों हुई घटना के बाद एक बार फिर सवाल उठने लगा है कि जंगल पर आख़िर किसका हक़ है.

हज़ारीबाग़ के गोला इलाक़े में दो हाथियों की करंट लगने से मौत हो गई, इनमें से एक नर था एक मादा.

स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि इन हाथियों को 11 हज़ार वोल्ट का करंट लगा जिसे वे झेल नहीं पाए और तड़पकर मर गए.

वहाँ रहने वाले लोगों ने बताया कि 16-18 जंगली हाथियों का एक झुंड इलाक़े से गुज़र रहा था, इनमें से एक हाथी की सूँड झूलते हुए बिजली के तार से जा लगी.

दूसरा हाथी शायद पहले को बचाने की कोशिश करने लगा और वह भी बिजली की चपेट में आ गया.

अफ़सोस

मारे गए दोनों हाथियों की सूँड पूरी तरह जल गई है और वे लहूलुहान दिख रहे हैं.

हाथियों के मारे जाने की ख़बर सुनते ही आसपास से हज़ारों लोग जमा हो गए और उन्होंने इन हाथियों की पूजा शुरू कर दी.

हाथियों को साक्षात गणेशजी मानने वाले लोगों ने उनकी मृत देह के सामने अगरबत्तियाँ जलाईं और फूल चढ़ाए.

गाँववालों का कहना है कि आसपास के कई इलाक़ों में जंगल में पत्थरों के खनन का काम तेज़ी से चल रह है और ठेकेदार अक्सर विस्फोट करके चट्टानें तोड़ते हैं.

धमाकों से घबराकर हाथी अक्सर रास्ता बदलकर गाँवों की तरफ़ आ जाते हैं, लोगों का आरोप है कि वन विभाग इस बारे में कुछ भी नहीं कर रहा.

गाँव के लोग बताते हैं कि इससे पहले भी इसी इलाक़े में एक हाथी का बच्चा कुएँ में गिरकर मर गया था क्योंकि वन विभाग के अधिकारी बहुत देर से पहुँचे थे.

प्रभात ख़बर के सौजन्य से
 
 
अन्य ख़बरें
31 अगस्त, 2003
कारनामा एक विश्वविद्यालय का
कुछ और पढ़िए
वकीलों पर केंद्रीय मंज़ूरी
'कश्मीर मसले पर भाषा बदली'
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
मायावती के घर पर छापा
लड़की की बारात
उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में लड़ाई
सपना पूरा हुआ हबीब का







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK