BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 भारत और पड़ोस
सोमवार, 01 सितंबर, 2003 को 14:28 GMT तक के समाचार
मायावती से सीबीआई पूछताछ
ताजमहल के पास विवादस्पद निर्माण ने तूल पकड़ा
ताजमहल के पास विवादस्पद निर्माण ने तूल पकड़ा

सीबीआई ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से ताजमहल के पास विवादास्पद निर्माण के मामले में पूछताछ की है.

मायावती से पूछताछ इन आरोपों के बाद की गई है कि इस विवादास्पद परियोजना को उनकी मंज़ूरी हासिल थी.


सत्ता से हटते ही पूछताछ
समाचार एजेंसी पीटीआई ने सीबीआई अधिकारियों के हवाले से कहा है कि मायावती सरकार ने इस परियोजना की शुरूआत में "ग़ैर-ज़रूरी तेज़ी" दिखाई और तत्कालीन पर्यावरण सचिव आरके शर्मा के "मौखिक आदेश" पर वहाँ काम शुरू हो गया.

पीटीआई का कहना है कि डीआईजी नीरज नारायण के नेतृत्व में मायावती से दो घंटे तक पूछताछ चली और उनका बयान दर्ज किया गया था.

मायावती ने पहले दावा किया था कि इस परियोजना के बारे में उन्हें अधिकारियों ने अंधेरे में रखा.

इस विवाद के तूल पकड़ने पर मायावती ने पर्यावरण सचिव को निलंबित कर दिया था.

मायावती से पहले सीबीआई ने उनके निजी सचिव रहे पीएल पूनिया से पूछताछ की थी.

विवाद

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को इस मामले की जाँच का निर्देश दिया था और 11 सितंबर तक अपनी रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था.

ये विवाद ताज हेरिटेज कॉरिडोर प्रोजेक्ट को लेकर शुरू हुआ था.


ताज कॉरिडोर परियोजना में ग़ैर-ज़रूरी तेज़ी दिखाई गई

सीबीआई अधिकारी
175 करोड़ रूपए की इस परियोजना के तहत ताजमहल को आगरा के किले और इस क्षेत्र के अन्य स्मारकों से जोड़ा जाना था. इसमें से 17 करोड़ रुपए जारी भी कर दिए गए थे.

साथ ही, ताजमहल के पास संरक्षित परिसर में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाए जाने की भी योजना थी.

इस निर्माण के बारे में कहा जा रहा था कि इससे यमुना के पार से ताजमहल को देखने में तो मुश्किल होगी ही, साथ ही ताज की इमारत को भी नुक़सान पहुँच सकता है.

यह आशंका भी जताई गई थी कि ताजमहल के पीछे दुकानें बनाने के लिए न तो पर्यावरण मंत्रालय और न भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से अनुमति ली गई थी.

केंद्रीय पर्यटन मंत्री जगमोहन ने इस परियोजना को मंज़ूरी देने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की थी और उसके बाद ये मामला तूल पकड़ गया था.
 
 
अन्य ख़बरें
21 अगस्त, 2003
ताज मामले पर जाँच का आदेश
18 अगस्त, 2003
ताज में पानी घुसने का ख़तरा
16 जुलाई, 2003
ताज मामले की सीबीआई जाँच
02 जुलाई, 2003
ताज मसले पर निलंबन
22 जून, 2003
ताज के पास निर्माण 'अवैध'
इंटरनेट लिंक्स
सीबीआई
उत्तर प्रदेश सरकार
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
कुछ और पढ़िए
वकीलों पर केंद्रीय मंज़ूरी
'कश्मीर मसले पर भाषा बदली'
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
मायावती के घर पर छापा
लड़की की बारात
उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में लड़ाई
सपना पूरा हुआ हबीब का







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK