BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 भारत और पड़ोस
सोमवार, 11 अगस्त, 2003 को 21:10 GMT तक के समाचार
हिमालय में येती की खोज
येती के बारे में अभी तक कुछ स्पष्ट रूप से पता नहीं चला है
येती के बारे में अभी तक कुछ स्पष्ट रूप से पता नहीं चला है

आपने मिथक कथाओं में 'येती' नाम के एक ऐसे रहस्यमय जीव के बारे में सुना होगा जो माना जाता है कि हिमालय पर्वत की बर्फ़ीली गुफ़ाओं में रहता है.

अब जापान के एक खोजी दल ने नेपाल में हिमालय की बर्फ़ीली कंदराओं में इस 'येती' को खोज निकालने के लिए बेहद संवेदनशील 'इंफ़्रारेड कैमरे' का इस्तेमाल करने का फ़ैसला किया है.


अगर मुझे वह मिल गया, तो मैं उसकी तस्वीरें खीचूँगा और उससे हाथ मिलाऊँगा

योशीतेरु ताकाहाशी
इस जीव को अँगरेज़ी में 'स्नोमैन' भी कहा जाता है.

कुछ पर्वतारोहियों ने बर्फ़ पर उसके पैरों के निशान देखने तक का दावा भी किया है.

अब इसकी खोज में निकला ये जापानी दल हिमालय पर छह हफ़्ते बिताएगा.

पैरों के निशान

इस अभियान दल के प्रमुख योशीतेरु ताकाहाशी ने बताया है कि उन्होंने इससे पहले के खोज अभियानों में धौलागिरी पर्वत शिखर पर 'येती' के पैरों के निशान देखे हैं.

'येती' को खोज निकालने के लिए ताकाहाशी और चौदह सदस्यों की उनकी टीम कैमरे का इस्तेमाल करेगी.

उन्होंने कहा, “अगर मुझे वह मिल गया, तो मैं उसकी तस्वीरें खीचूँगा और उससे हाथ मिलाऊँगा लेकिन हम उसे पकड़ेंगे नहीं. इस जीव के अस्तित्व के बारे में पता करना बेहद ज़रूरी है.”


ताकाहेशी का दावा कि उन्होंने निशान देखे हैं
सात जापानी पर्वतारोहियों और सात नेपाली शेरपाओं की यह टीम शनिवार को दुनिया के सातवें सबसे ऊँचे पर्वत शिखर धौलागिरी के लिए रवाना होगी.

वे 8,167 मीटर (26,795 फ़ुट) ऊँची पहाड़ी ढलानों पर येती को खोज निकालने के लिए चौबीसों घंटे चलने वाले इंफ्रा रेड कैमरे का इस्तेमाल करेंगे.

ताकाहाशी ने बताया है कि उन्होंने सबसे पहले सत्तर और नब्बे के दशकों में बर्फ़ पर येती के पैरों के निशान देखे थे.

टोक्यो की एक हाउसिंग फ़र्म के लिए काम करने वाले ताकाहाशी ने बताया, “वे मानव के पैरों के निशान से काफ़ी मिलते-जुलते थे.”

येती के बारे में मिथक तब लोकप्रिय हुआ जब 1920 और 1950 के दशकों के दौरान शेरपा एवरेस्ट चोटी पर चढ़ने की कोशिश करने वाले पर्वतारोहियों को पर्वत की गुफ़ाओं में रहने वाले घने बालों वाले लंगूर जैसे जीवों के क़िस्से सुनाया करते थे.

तब से लेकर अब तक अनेक दलों ने इस रहस्यमय जीव का ठोस सबूत खोजने की कोशिश की है.
 
 
अन्य ख़बरें
29 मई, 2003
एवरेस्ट विजय की स्वर्ण जयंती
30 मई, 2003
एवरेस्ट का बदलता सफर
इंटरनेट लिंक्स
नेपाल सरकार
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
कुछ और पढ़िए
वकीलों पर केंद्रीय मंज़ूरी
'कश्मीर मसले पर भाषा बदली'
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
मायावती के घर पर छापा
लड़की की बारात
उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में लड़ाई
सपना पूरा हुआ हबीब का







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK