BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 भारत और पड़ोस
रविवार, 15 जून, 2003 को 02:18 GMT तक के समाचार
'दोहरी नागरिकता जल्दी'
दौरे के अंतिम दिन प्रवासी भारतीयों के सम्मेलन में आडवाणी
दौरे के अंतिम दिन प्रवासी भारतीयों के सम्मेलन में आडवाणी

न्यूयॉर्क से सलीम रिज़वी

भारत के उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने उम्मीद जताई है कि दोहरी नागरिकता के संबंध में जल्दी ही क़ानून बन जाएगा.

अपने अमरीका दौरे के अंतिम दिन न्यूयॉर्क में उन्होंने भारतीय मूल के लोगों से मुलाक़ात की.

आडवाणी की अमरीका यात्रा के दौरान भारतीय मूल के लोगों में दोहरी नागरिकता को लेकर काफ़ी उत्सुकता थी.

आडवाणी ने प्रवासी भारतीयों से कहा कि भारत सरकार ने दोहरी नागरिकता का विधेयक संविधान में संशोधन के बाद संसद के समक्ष रख दिया है.


विधेयक संसद के सामने है और इसे क़ानून बनने में ज़्यादा समय नहीं लगेगा

लालकृष्ण आडवाणी
उन्होंने कहा, " विधेयक संसद के सामने है और इसे क़ानून बनने में ज़्यादा समय नहीं लगेगा".

भारतीय उपप्रधानमंत्री ने अमरीका दौरे में वाशिंगटन के अलावा लॉस एंजिल्स, शिकागो और न्यूयॉर्क में भी भारतीय मूल के लोगों से मुलाक़ात की.

न्यूयॉर्क में आडवाणी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जन्म शताब्दी समारोह का भी उदघाटन किया.

इस अवसर पर आडवाणी ने जिन लोगों को लोकनायक पुरस्कार बाँटे उनमें बहुचर्चित महिला पुलिस अधिकारी किरण बेदी भी थीं.

भाजपा नेतृत्व

आडवाणी ने अपने दौरे में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व के विषय पर भी खुलकर बात की और कहा कि आगामी आम चुनावों में पार्टी को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारी बहुमत हासिल होगा.

आडवाणी के अमरीका दौरे को काफ़ी सफल माना जा रहा है और अपने हफ़्ते भर के दौरे में उन्होंने अमरीका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यु बुश समेत कई आला अफ़सरों से मुलाक़ात की.

इस दौरान उन्होंने आतंकवाद, भारत-पाकिस्तान संबंध तथा अमरीका और भारत के बीच सैन्य मामलों में सहयोग जैसे मुद्दों पर व्यापक बातचीत की.

भारतीय सैनिकों के इराक़ भेजे जाने के मुद्दे पर उन्होंने अमरीका को साफ़-साफ़ कुछ नहीं कहा जबकि ख़ुद अमरीकी राष्ट्रपति बुश ने उनसे मुलाक़ात में ये मुद्दा उठाया था.

वैसे ये तय हुआ है कि अगले सोमवार को अमरीकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन के अधिकारियों का एक दल भारत आकर इस बारे में तमाम आशंकाओं को दूर करने का प्रयास करेगा.

जानकारों का मानना है कि दोनों देशों के बीच सहयोग और विश्वास बढ़ाने में आडवाणी के इस दौरे से काफ़ी मदद मिलेगी.

आडवाणी रविवार को लंदन पहुँच रहे हैं जहाँ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और अन्य अधिकारियों से मुलाक़ात करेंगे.
 
 
अन्य ख़बरें
12 जून, 2003
'आतंकवाद का केंद्र पड़ोस में'
11 जून, 2003
सैनिक भेजने पर बातचीत
09 जून, 2003
आडवाणी बुश से मिले
09 जून, 2003
आडवाणी रम्सफ़ेल्ड से मिले
06 मई, 2003
दोहरी नागरिकता को मंज़ूरी
इंटरनेट लिंक्स
एनआरआई ऑनलाइन
भारत सरकार
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
कुछ और पढ़िए
वकीलों पर केंद्रीय मंज़ूरी
'कश्मीर मसले पर भाषा बदली'
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
मायावती के घर पर छापा
लड़की की बारात
उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में लड़ाई
सपना पूरा हुआ हबीब का







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK