BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 भारत और पड़ोस
गुरुवार, 12 जून, 2003 को 02:28 GMT तक के समाचार
रैनबैक्सी में भीषण आग
रैनबैक्सी भारत की प्रमुख दवा कंपनी है
रैनबैक्सी भारत की प्रमुख दवा कंपनी है

असित जौली

भारत की प्रमुख दवा कंपनी रैनबैक्सी की पंजाब स्थित इकाई में बुधवार रात भारी विस्फोट के बाद आग लग गई.

रैनबैक्सी लैब में कॉरपोरेट मामलों के उपाध्यक्ष संजीव कौल ने इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 30 अन्य घायल हुए हैं.

घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. कौल के अनुसार घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

चंडीगढ़ के पास मोहाली नगर में स्थित फैक्टरी में शुरुआती विस्फोट इतना ज़बरदस्त था कि उससे काफ़ी दूर की इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूट गए.

विस्फोट की आवाज़ चंडीगढ़ के कई इलाकों में भी सुनाई दी. इसके बाद कई अन्य धमाके भी सुने गए.

नुकसान

संजीव कौल ने इस बारे में कहा है, "आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है और नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है."

उन्होंने बताया कि आग रात लगभग पौने ग्यारह बजे लगी. उन्होंने कहा कि समय पर की गई कार्रवाई की वजह से आग पर जल्दी ही क़ाबू पा लिया गया और ज़्यादा लोगों को घायल होने से बचा लिया गया.

कौल के अनुसार मामले की जाँच की जा रही है.

इधर पुलिस अधिकारियों का भी कहना है कि आग से फैक्टरी का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जाँच से पता चला है कि एक ख़राब जेनरेटर से आग भड़की और इसने कुछ रसायनों को अपनी चपेट में ले लिया.

इस आग को बुझाने के लिए चंडीगढ़, वायुसेना और आसपास के शहरों से फ़ायर ब्रिगेड की मदद ली गई.
 
 
अन्य ख़बरें
17 जनवरी, 2003
रैनबैक्सी अमरीका में छाई
इंटरनेट लिंक्स
रैनबैक्सी
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
कुछ और पढ़िए
वकीलों पर केंद्रीय मंज़ूरी
'कश्मीर मसले पर भाषा बदली'
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
मायावती के घर पर छापा
लड़की की बारात
उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में लड़ाई
सपना पूरा हुआ हबीब का







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK