BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 भारत और पड़ोस
गुरुवार, 22 मई, 2003 को 14:42 GMT तक के समाचार
एक और दहेज लोभी...?
भारतीय महिलाएँ दहेज का अभिशाप बरसों से झेलती आई हैं
भारतीय महिलाएँ दहेज का अभिशाप बरसों से झेलती आई हैं

दिल्ली में दहेज के लिए परेशान किए जाने का एक और मामला रोशनी में आया है.

पुलिस का कहना है कि योगेश नाम के एक आदमी को शादी के तीन दिन बाद ही पत्नी के साथ दहेज के मामले को लेकर मारपीट करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है.

बीस साल की सविता की शादी को दो दिन ही हुए थे कि उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी.


मैं अब अपने पति के पास नहीं जाऊँगी क्योंकि वह मेरे साथ बुरा सुलूक करता है.

सविता
उसके परिवार वाले पहले ही दहेज के तौर पर एक लाख रुपये दे चुके थे.

लेकिन ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे.

सविता अपने माँ-बाप के घर वापस आ गई और बीबीसी से एक बातचीत में उसने कहा, "मैं अब अपने पति के पास नहीं जाऊँगी क्योंकि वह मेरे साथ बुरा सुलूक करता है".

बुधवार को योगेश अपने बड़े भाई और एक और रिश्तेदार को लेकर सविता के घर पहुँचा और उसने सविता के परिवार वालों के साथ बदतमीज़ी की.

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, "सविता से स्कूटर और नक़द रक़म की मांग की गई और जब उसके परिवार वालों ने यह मांग पूरी करने में अपनी मजबूरी दिखाई तो सविता को पीटा भी गया".

लड़की के परिवार के शिकायत करने पर बुधवार को योगेश को पुलिस ने गिरफ़्तार किया.

योगेश या उसके परिवार की ओर से इस मामले पर अभी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है.

भारत में दहेज के लिए प्रताड़ित करने की घटनाएँ कोई नई नहीं हैं लेकिन ऐसा कम ही होता है कि लड़की और उसके घरवाले पुलिस तक जाएँ.

अभी हाल ही में एक लड़की निशा शर्मा ने शादी से पहले ही दहेज की माँग करने वाले एक लड़के को गिरफ़्तार करा के एक नई मिसाल क़ायम की थी.
 
 
अन्य ख़बरें
19 मई, 2003
दहेज के ख़िलाफ़ बनता माहौल
18 मई, 2003
दहेज के ख़िलाफ़ एक और आवाज़
20 मई, 2003
दहेज लोभियों का क्या करें?
16 मई, 2003
अब निशा पर दबाव
15 मई, 2003
दहेज़ लोभी को सबक़ सिखाया
कुछ और पढ़िए
वकीलों पर केंद्रीय मंज़ूरी
'कश्मीर मसले पर भाषा बदली'
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
मायावती के घर पर छापा
लड़की की बारात
उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में लड़ाई
सपना पूरा हुआ हबीब का







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK