BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 भारत और पड़ोस
मंगलवार, 29 अप्रैल, 2003 को 11:58 GMT तक के समाचार
बैंक दर में कटौती
जालान ने रिज़र्व बैंक की मुद्रा व ऋण नीति की घोषणा की
जालान ने रिज़र्व बैंक की मुद्रा व ऋण नीति की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंक दर और 'कैश रिज़र्व रेश्यो' यानि नकद जमा अनुपात में 0.25 फीसदी कटौती करने की घोषणा की है.

मंगलवार को वर्ष 2003-04 के लिए अपनी मुद्रा और ऋण नीति की घोषणा करते हुए रिज़र्व बैंक के गवर्नर बिमल जालान ने कहा कि इससे सरकार को अतिरिक्त 30 अरब रुपए मिलेंगे.

मुद्रा स्फीति की दर के वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में गिरने की उम्मीद है, जो बहुत कुछ मानसून और तेल की कीमतों पर निर्भर करता है.
जालान ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में मुद्रा स्फीति की दर पाँच से साढ़े पाँच फीसदी रहने की उम्मीद है जबकि विकास दर छह फीसदी के आसपास रहेगी.

रिज़र्व बैंक के इस फैसले के बाद बैंक दर घटकर छह फीसदी और सीआरआर यानि 'कैश रिज़र्व रेश्यो' 4.25 फीसदी रह गया है.

और कमी नहीं

जालान ने कहा कि कई बुनियादी समस्याओं के मद्देनज़र मौजूदा बैंक दर कम है और फिलहाल इसे और कम करने का कोई इरादा नहीं है.

सीआरआर बैलेंस पर हर महीने ब्याज के भुगतान के बारे में जालान ने कहा कि इस तरह का पहला भुगतान अप्रैल 2003 के लिए किया जाएगा.

रिज़र्व बैंक के इस फैसले के बाद बैंक दर घटकर छह फीसदी और सीआरआर यानि 'कैश रिज़र्व रेश्यो' 4.25 फीसदी रह गया है.
मौजूदा अस्थिर वातावरण को देखते हुए आरबीआई ने योग्य निर्यात ऋण के लिए वित्तीय सुविधा देने का फिर फैसला किया है.

इस सुविधा पर अगले महीने फैसला करने की योजना बनाई गई थी लेकिन अब अक्टूबर में इसकी समीक्षा की जाएगी.

मुद्रा स्फीति के बारे में जालान ने कहा, "मुद्रा स्फीति की दर के वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में गिरने की उम्मीद है, जो बहुत कुछ मानसून और तेल की कीमतों पर निर्भर करता है."

सहकारी बैंकों को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाते हुए जालान ने घोषणा की कि इन बैंकों के निदेशक अपने बैंकों से ऋण नहीं ले सकेंगे.
 
 
अन्य ख़बरें
29 अक्तूबर, 2002
भारत में ब्याज दर घटी
18 दिसंबर, 2001
भारत में आर्थिक मन्दी जारी
11 फरवरी, 2003
आर्थिक सुधार और बजट
01 जनवरी, 2003
भारत 'निर्यात लक्ष्य' के क़रीब
28 फरवरी, 2003
वाह-वाह और हाय-हाय
इंटरनेट लिंक्स
भारतीय रिज़र्व बैंक
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
कुछ और पढ़िए
वकीलों पर केंद्रीय मंज़ूरी
'कश्मीर मसले पर भाषा बदली'
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
मायावती के घर पर छापा
लड़की की बारात
उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में लड़ाई
सपना पूरा हुआ हबीब का







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK