BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 भारत और पड़ोस
बुधवार, 05 मार्च, 2003 को 08:02 GMT तक के समाचार
पाकिस्तानियों का पलायन
अनेक संभावित शरणार्थी अस्थाई शिविरों में रह रहे हैं
अनेक संभावित शरणार्थी अस्थाई शिविरों में रह रहे हैं

अधिकांश लोगों के लिए अमरीका से कनाडा की सीमा में प्रवेश करना किसी भी अन्य देश में जाने जैसा ही है, लेकिन पाकिस्तानियों के लिए यह जैसे अपना भविष्य सुरक्षित करने का आख़िरी मौक़ा है.

अमरीका में सुरक्षा संबंधी नए उपायों के लागू होने के बाद वहाँ रह रहे पाकिस्तानी बड़ी संख्या में कनाडा में शरणार्थी बनने का प्रयास कर रहे हैं.


परवीन कहती हैं कि 11 सितंबर के बाद अमरीका में सब कुछ बदल गया है
कनाडा के आव्रजन नियंत्रण विभाग के अधिकारी ज्याँ चेनी ने बीबीसी को बताया, "हमारे पास रोज़ाना शरण पाने के औसतन 12 आवेदन आ रहे हैं."

"और दिसंबर के बाद से शरण पाने के इन इच्छुकों में से अधिकांश पाकिस्तानी हैं."

बड़ी संख्या में ऐसे आवेदकों को कनाडा के अधिकारियों ने वापस भेज दिया है और ये न्यू इंग्लैंड के विभिन्न शहरों में देखे जा सकते हैं.

डर

कई ख़ैराती संस्थाओं ने इन संभावित शरणार्थियों के लिए रहने की व्यवस्था की है.

ऐसी ही एक संस्था वर्मोंट रिफ़्यूजी असिस्टेंस के पैट्रिक गियानतोनियो ने कहा, "इन लोगों को डर इस बात है कि रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आगे आने के बाद भी उन्हें हिरासत में रखा जाएगा और बाद में वापस स्वदेश भेज दिया जाएगा."

"और यदि वे रजिस्ट्रेशन के लिए आगे नहीं आते हैं तो अंतत: उन्हें पकड़ लिया जाएगा."

अस्थाई शिविरों में रह रहे पाकिस्तानी आम तौर पर बात करने से कतराते हैं.

दो महिलाओं ने कहा, "मेरे पिताजी और मेरे भाइओं ने कुछ भी अवैध नहीं किया था, लेकिन उन्हें बिना वजह दो दिनों के लिए हिरासत में रखा गया."

परवीन नाम की महिला ने कहा, "11 सितंबर के बाद नियम, क़ानून सब बदल गया है."

इस बीच कनाडा और अमरीका ने अपनी सीमा पर पहरेदारी बढ़ा दी है और दोनों देश शरण चाहने वालों पर दबाव बना रहे हैं कि वे उस देश में अपना आवेदन दें जहाँ वे पहली बार आए थे.

हालाँकि कनाडा सरकार का कहना है कि वह वास्तविक शरणार्थियों की सहायता करने की नीति को नहीं छोड़ रही.
 
 
अन्य ख़बरें
16 जनवरी, 2003
अमरीकी सूची में पाँच नए देश?
इंटरनेट लिंक्स
पाकिस्तान सरकार
अमरीकी न्याय विभाग
कनाडा सरकार
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
कुछ और पढ़िए
वकीलों पर केंद्रीय मंज़ूरी
'कश्मीर मसले पर भाषा बदली'
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
मायावती के घर पर छापा
लड़की की बारात
उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में लड़ाई
सपना पूरा हुआ हबीब का







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK