|
|
 |
शनिवार, 01 फरवरी, 2003 को 00:35 GMT तक के समाचार निकिता बनीं मिस इंडिया
|

निकिता को ताज पहनातीं पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया
|
दिल्ली की 19 वर्षीय निकिता आनंद इस साल की मिस इंडिया चुनी गई हैं.
इसका मतलब इस साल की मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में निकिता ही भारत की ओर से हिस्सा लेंगी.
पाँच फ़ुट सात इंच लंबी निकिता का वज़न 51 किलोग्राम है और वे फ़ैशन डिज़ाइनिंग और सूचना तकनीक की पढ़ाई कर रही हैं और उनको मॉडलिंग का शौक है.
 दूसरे नंबर पर रहीं अमी वाषी | वो एक बहुत बड़ी डिज़ाइनर बन कर अपने शो में ख़ुद मॉडलिंग करना चाहती है.
इस बार की सनसिल्क फ़ेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता मुंबई के गोरेगाँव में हुई जिसमें देश भर की 26 ख़ूबसूरत लड़कियों ने अपने हुस्न और अदाओं से समाँ बाँध दिया.
इस मौक़े पर फ़िल्म अभिनेत्री आशा पारेख, ज़ीनत अमान, पूनम ढिल्लों और अमीषा पटेल भी मौजूद थीं.
बाईस साल की मुंबई ब्यूटी अमी वाषी दूसरे नंबर पर रहीं यानी वो ही इस बार के मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी.
जबकि तीसरे नंबर पर रहीं 23 साल की मुंबई की ही श्वेता विजय.
श्वेता अब आने वाले मिस एशिया पैसिफ़िक में हिस्सा लेंगी. |
|
|
 |
 |
इंटरनेट लिंक्स
 |
 |
फ़ेमिना मिस इंडिया |
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
 |
|