BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 भारत और पड़ोस
शनिवार, 28 दिसंबर, 2002 को 09:59 GMT तक के समाचार
रामकथा बनी कोहराम कथा
रामकथा के लिए प्रवचनकर्ता मुरारी बापू को बुलाया जा रहा है
रामकथा के लिए प्रवचनकर्ता मुरारी बापू को बुलाया जा रहा है

राजस्थान में रामकथा आयोजित करने के राज्यपाल के फ़ैसले पर विवाद तूल पकड़ता जा रहा है.

राजभवन का कहना है कि यह आयोजन सूखा राहत के लिए पैसे जुटाने के वास्ते किया जा रहा है.

राजभवन के समर्थन में राज्य के हिंदूवादी संगठन उतर आए हैं और उन्होंने इस आयोजन का विरोध करने वालों को 'देशद्रोही' करार दिया है.

कई मानवाधिकार संगठनों ने कहा था कि राज्यपाल रामकथा का आयोजन करके भारतीय संविधान के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को चोट पहुँचा रहे हैं.


राज्यपाल के फ़ैसले पर विवाद
सप्ताह भर चलने वाली रामकथा का आयोजन जयपुर में 4 जनवरी से 12 जनवरी तक होना है, और सरकारी अधिकारियों की निगरानी में बड़े पैमाने पर इसकी तैयारियाँ चल रही हैं.

रामकथा सुनाने के लिए मशहूर कथावाचक मुरारी बापू जयपुर पहुँचेंगे.

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और शिव सेना जैसे संगठनों ने घोषणा की है कि वे मानवाधिकार संगठनों के ख़िलाफ़ प्रदर्शनों का आयोजन करेंगे.

विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता जयबहादुर सिंह शेखावत ने कहा, "यह आयोजन ज़रूर होना चाहिए. यह कल्याणकारी कार्य है, इसका विरोध करने वाले देशद्रोही हैं."

मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि उन्हें रामकथा से कोई एतराज़ नहीं है लेकिन राज्यपाल को अपने पद की सीमाओं का ध्यान रखते हुए इसका आयोजन नहीं करना चाहिए.


राजभवन का तर्क

राजभवन ने इस बारे में इतना ही कहा है कि इसमें कोई बुराई नहीं है और वैसे भी राज्यपाल सभी धर्मों के कार्यक्रमों में शामिल होते रहते हैं.


रामकथा का विरोध करने वाले देशद्रोही हैं

जयबहादुर शेखावत
राजभवन ने कहा है कि इस आयोजन का राजनीति से कोई संबंध नहीं है, यह सिर्फ़ सूखा राहत के लिए धन जुटाने के कोशिश है.

राज्य में लगभग एक वर्ष बाद चुनाव होने वाले हैं और इस समय राजस्थान में काँग्रेस की सरकार है.

कई विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा हिंदुत्व के चुनावी एजेंडे को धार देने के लिए ऐसे आयोजन कर रही है.

भाजपा और दूसरे हिंदूवादी संगठन कहते हैं कि इस आयोजन का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, यह कल्याणकारी आयोजन है.
 
 
इंटरनेट लिंक्स
राजस्थान सरकार
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
कुछ और पढ़िए
वकीलों पर केंद्रीय मंज़ूरी
'कश्मीर मसले पर भाषा बदली'
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
मायावती के घर पर छापा
लड़की की बारात
उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में लड़ाई
सपना पूरा हुआ हबीब का







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK