BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 भारत और पड़ोस
बुधवार, 27 नवंबर, 2002 को 18:32 GMT तक के समाचार
गोरखा सैनिकों को मुआवज़ा
पूर्वी तिमोर में गोरखा सैनिक
पूर्वी तिमोर में गोरखा सैनिक

द्वितीय विश्व युद्ध में ब्रितानी सेना में रह चुके तीन गोरखा सैनिकों ने ब्रितानी सरकार के ख़िलाफ़ एक महत्वपूर्ण जीत हासिल की है.

ब्रितानी प्रतिरक्षा मंत्रालय ने जापानियों के हाथ झेले उत्पीड़न के लिए उन्हें मुआवज़ा देने से इनकार कर दिया था.

इस आदेश को गोरखा सैनिकों ने चुनौती दी थी और उन्हें 10, 000 पाउंड या सात लाख रुपए मुआवज़ा दिया जाएगा.

इन तीन सैनिकों के वकीलों का तर्क था कि ये तीनो ब्रितानी सैनिक थे और सरकार ने इन्हें मुआवज़ा देने से मना कर भेदभाव और नस्लवाद की नीति अपनाई.

अब इन तीनों सैनिकों को पूर्व युद्धबंदियों के लिए स्थापित विशेष कोष से अनुदान मिलेगा.

अब लगभग 300 ज़िंदा गोरखा सैनिकों को शायद इस निर्णय का फायदा मिल सके.

गोरखा सैनिकों के वकील फिल शाइनर का कहना है, " गोरखा सैनिकों ने कई युद्धों में ब्रिटेन के प्रति अपना समर्पण और निष्ठा दिखाई है."

जिन तीन गोरखा सैनिकों का मामला अदालत में आया था उनकी उम्र 80 साल के करीब है और वे नेपाल में रह रहे हैं.

इनके नाम है पहलमान गुरूंग, गौरीसर थापा और हुकुम सिंह पुन.

पहलमान गुरुंग ने बीबीसी से कहा, "मै इस जीत से बहुत ख़ुश हूँ. मैने ब्रितानी सरकार की निष्ठा से सेवा की और जापानियों के हाथ बहुत ज़ुल्म सहे."

"81 वर्ष की आयु में मेरे योगदान को पहचाना गया यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है. हमारे लिए यह उसूल का सवाल था कि ब्रिटेन हमारे योगदान को पहचानें और हमसे बराबरी का सलूक करें. "

अगले साल के शुरु में इस मामले में मुख्य मुक़दमा चलाया जाएगा जिसमें वेतन और पेंशन में उनके साथ हुए भेदभाव पर विचार किया जाएगा.

यदि गोरखा आगे होने वाले मुकदमे जीत जाते है तो ब्रिटिश सरकार को दो अरब पाऊंड का खर्च भुगतना पड़ सकता है.
 
 
इंटरनेट लिंक्स
ब्रिटिश सेना
प्रतिरक्षा मंत्रालय
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
कुछ और पढ़िए
वकीलों पर केंद्रीय मंज़ूरी
'कश्मीर मसले पर भाषा बदली'
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
मायावती के घर पर छापा
लड़की की बारात
उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में लड़ाई
सपना पूरा हुआ हबीब का







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK