Advertisement

बीबीसी हिंदी विजेट

बीबीसी हिंदी विजेट क्या है?

विजेट की सहायता से आप किसी एक वेबसाइट की सामग्री को किसी दूसरी वेबसाइट या ब्लॉग में उपयोग में ला सकते हैं या फिर अपने डेस्कटॉप पर रख सकते हैं.

मुझे बीबीसी हिंदी विजेट की ज़रुरत क्यों पड़ सकती है?

आप बीबीसी हिंदी विजेट के ज़रिए ताज़ा समाचारों को सीधे अपनी वेबसाइट या ब्लॉग के पाठकों को उपलब्ध करवा सकते हैं. अपने पाठकों को उपयोगी सामग्री मुफ़्त में उपलब्ध करवाने का यह आसान तरीक़ा है.

मैं बीबीसी हिंदी विजेट कैसे इंस्टॉल कर सकता हूँ?

यह आसान है. नीचे दिए गए कोड को कॉपी करें और इसे अपनी वेबसाइट या ब्लॉग के साइडबार या किसी अन्य स्थान पर पेस्ट कर दें.

विजेट के कुछ अन्य वर्ज़न क्लिक करें iGoogle, Windows Vista Sidebar, Netvibes, Mac Dashboard और Wordpress के लिए उपलब्ध हैं. और कुछ नए और आने वाले हैं.

बीबीसी हिंदी विजेट के फ़ीचर्स

ताज़ा समाचार


कंटेंट बार को क्लिक करें और देखें कि इसमें किस तरह की सामग्री उपलब्ध है. इस सूची से आप अपनी पसंद की सामग्री का चयन कर सकते हैं.

बीबीसी हिंदी में सामग्री खोजें


आपकी वेबसाइट या ब्लॉग के पाठक इस विजेट का उपयोग बीबीसी हिंदी की सामग्री, जैसे समाचार, फ़ीचर या विश्लेषण आदि की तलाश कर सकते हैं.

इसके लिए खोज वाले बक्से में वह शब्द या वाक्य लिखना होगा जिससे संबंधित जानकारी आप हासिल करना चाहते हैं और विजेट आपके लिए वह सामग्री ढूँढ़ देगा.

यह विजेट हासिल करना

आपकी वेबसाइट या ब्लॉग पर आने वाले पाठक भी चाहें तो अपनी वेबसाइट के लिए यह विजेट हासिल कर सकते हैं. इसके लिए इस बटन पर क्लिक करें.

इससे वह कोड मिल जाएगा जिसके ज़रिए विजेट इंस्टॉल किया जा सकता है.

विकल्प

यहाँ यूज़र्स के लिए कुछ विकल्प उपलब्ध हैं. इसका चयन करके आप अपनी वेबसाइट पर आने वाले पाठकों के लिए विजेट के डिस्प्ले का तरीक़ा बदल सकते हैं.

डिफ़ॉल्ट फ़ीड का चयन

आप उस कैटेगरी का चयन कर सकते हैं जो विजेट खुलने पर सबसे पहले दिखाई पड़ेगा.

सिर्फ़ सुर्खियाँ देखें

अगर आप चाहते हैं कि समाचारों की सुर्खियाँ ही दिखाई पड़ती रहें, उसके विवरण नहीं, तो यहाँ क्लिक करें.

तस्वीरें न दिखाएँ

यदि आप चाहते हैं कि समाचारों और अन्य सामग्री के साथ थंबनेल तस्वीरें न दिखें तो यहाँ क्लिक करें.


मदद


यदि आप किसी तरह की मदद चाहते हैं तो इस प्रश्नवाचक चिन्ह पर क्लिक करें.

फ़ीडबैक और सवाल

हम आपके सवालों और सुझावों का स्वागत करते हैं.

वर्चुअल की-बोर्ड

* का निशान जहाँ है वहाँ जानकारियाँ अवश्य दें

(अधिकतम 500 शब्द)


विजेट के लिए नियम व शर्तें

1. लाइसेंस

1.1 बीबीसी आपको बीबीसी हिंदी विजेट के उपयोग के लिए नॉन-एक्सक्लूसिव लाइसेंस देती है. इसका उपयोग आप बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की सामग्री देखने के लिए ही कर सकते हैं.

1.2 इसमें बीबीसी हिंदी की बौद्धिक संपदा के अधिकार शामिल हैं.

2. बीबीसी की सामग्री और बीबीसी हिंदी विजेट का उपयोग.

2.1 बीबीसी हिंदी विजेट सिर्फ़ व्यक्तिगत और ग़ैर व्यावसायिक उपयोग के लिए है.

2.2 आप बीबीसी की सामग्री को कॉपी नहीं कर सकते. न ही इसका संपादन कर सकते हैं और न इसमें परिवर्तन कर सकते हैं. आप इस सामग्री को किसी और सामग्री के साथ जोड़कर भी उपयोग में नहीं ला सकते.

2.3 आप बीबीसी हिंदी विजेट को कॉपी नहीं कर सकते और न ही इसे आप दूसरे लोगों के साथ साझा कर सकते हैं. आप इसमें किसी तरह की तकनीकी तब्दीली भी नहीं कर सकते.

3. वारंटी और क़ानूनी बाध्यता

3.1 बीबीसी हिंदी विजेट और बीबीसी हिंदी की सामग्री आपको जैसी है और जैसी उपलब्ध है, के आधार पर उपलब्ध करवाई जा रही है. बीबीसी हिंदी विजेट और बीबीसी की सामग्री के उपयोग के लिए आप स्वयं ज़िम्मेदार होंगे.

3.2 बीबीसी इस बात का पूरा प्रयास करती है कि बीबीसी हिंदी विजेट और बीबीसी हिंदी की सामग्री में किसी तरह की कमी, ग़लती न हो या इसमें कोई वायरस न हो. लेकिन अगर इसमें कोई ख़ामी दिखती है तो बीबीसी इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती.

3.3 बीबीसी हिंदी विजेट और बीबीसी हिंदी की सामग्री के लिए बीबीसी क़ानूनी रुप से आपको कोई वारंटी नहीं देती. अगर विजेट और सामग्री के उपयोग से होने वाले किसी भी तरह के नुक़सान के लिए बीबीसी की कोई वैधानिक ज़िम्मेदारी नहीं होगी.

3.4 आपको अपने कंप्यूटर को वायरस से बचाने के लिए पर्याप्त एहतियाती क़दम उठाने चाहिए.

3.5 बीबीसी को यह अधिकार है कि वह बीबीसी हिंदी की किसी भी सामग्री को जब चाहे हटा ले. यदि आप बीबीसी हिंदी विजेट का दुरुपयोग करते हैं तो बीबीसी को यह अधिकार होगा कि इसके उपयोग का अधिकार आपसे वापस ले ले.

4. सामान्य

4.1 ये नियम व शर्तें इंग्लैंड के क़ानूनों के तहत बनाए गए हैं. इस संबंध में कोई भी विवाद इंग्लैंड की अदालतों में ही निपटाए जाएँगे.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.