BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 विज्ञान
मंगलवार, 30 सितंबर, 2003 को 17:49 GMT तक के समाचार
धुआँ भी पकड़ेगा मोबाइल
धुएँ का पता लगाकर जान बचाने में मददग़ार होगा मोबाइल
धुएँ का पता लगाकर जान बचाने में मददग़ार होगा मोबाइल

मोबाइल फ़ोन अब जादू का पिटारा बनता जा रहा है.

छोटा सा यह कंप्यूटर कमाल की चीज़ बन गया है और इसके कमालों में अब यह भी शामिल होने वाला है कि यह आग लगने न सिर्फ़ ख़बर कर देगा बल्कि वातावरण में होने वाले बदलावों के बारे में भी आगाह कर सकेगा.

अब कहीं आग लगने पर धुएँ का पता लगा सकने वाले मोबाइल फ़ोनों के ज़रिए सैकड़ों लोगों की जान बचाई जा सकेगी.


बात करने से आगे का कमाल
इस विचार के पीछे काम करने वालों का कहना है कि ऐसे मोबाइल फ़ोन में एक ऐसी बैटरी होगी जिसमें संवेदी यंत्र लगे होंगे जो वातावरण में होने वाले बदलावों का पता लगा सकेंगे.

ये संवेदी यंत्र या सेंसर्स जो भी सूचनाएँ मुहैया कराएँगे उनके आधार पर वह सूचनाओं की तुलना करेगा और अगर वातावरण में कोई बदलाव हुए तो उसके बारे में ख़बर दे देगा.

रोमानिया के आविष्कारकर्ताओं मरियान गैवरिला और गैरब्रील पातुली का कहना है कि अगर इस प्रणाली को मोबाइल में लगा दिया जाए तो इससे उन सैकड़ों लोगों की जान बचाई जा सकेगी जो आग की चपेट में आ जाते हैं.

इन आविष्कारकर्ताओं के दिमाग़ में ये विचार तब आया जब फ़्रांस में पेरिस से विएना जाने वाली एक रेलगाड़ी में आग लग गई थी.

गैवरिला ने बताया कि वो रेलगाड़ी लगभग दो घंटे तक चलती रही और उसके इंजीनियर को पता ही नहीं चला कि रेलगाड़ी में क्या हो रहा है?

उन्होंने कहा, "धुएँ का पता लगा सकने वाली प्रणाली वाला एक मोबाइल फ़ोन उन लोगों की जान बचा सकता था."

एक साथ इतने काम

इन आविष्कारकों के अनुसार ये सेंसर न सिर्फ़ धुएँ का बल्कि मीथेन और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी ज़हरीली गैसों का भी पता लगा सकते है.

मोबाइल फ़ोन वातावरण के बारे में सूचनाएँ जुटाएगा और फिर उनके सुरक्षित स्तरों से उसकी तुलना करेगा.

अगर सेंसरों को कोई बदलाव दिखा तो वे आवाज़ या लाइट के ज़रिए सचेत कर देंगे. इसके बाद ये मोबाइल आपातकालीन सेवाओं को तुरंत संदेश भी भेज सकेंगे.

आम तौर पर लोग घरों में लगे ऐसे यंत्रों की बैटरी बदलना तो भूल जाते हैं जो आग या धुएँ का पता लगा सकें मगर मोबाइल को वे ज़रूर पूरा चार्ज रखते हैं.

आविष्कारकर्ताओं ने इस बारे में मोटरोला, नोकिया, सीमेन्स और सोनी एरिक्सन जैसी कंपनियों से बात कर ली है.
 
 
अन्य ख़बरें
26 सितंबर, 2003
मोबाइल पर ऑडियो चैट
12 सितंबर, 2003
सिगरेट पीने से रोके मोबाइल
20 अगस्त, 2003
बज गई मोबाइल की घंटी
27 जुलाई, 2003
एसएमएस से तलाक़
14 जुलाई, 2003
मच्छर भगाए मोबाइल फ़ोन
इंटरनेट लिंक्स
नोकिया
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
कुछ और पढ़िए
एड्स पर वेटिकन विवाद में
चीन अंतरिक्ष में यात्री भेजेगा
इच्छाशक्ति की जीत
हँसी-खुशी का उल्टा असर
बोतल बंद पानी कितना सुरक्षित
चर्बी वाले भोजन से ख़तरा?
बिगफ़ुट है या नहीं?







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK