BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 विज्ञान
सोमवार, 29 सितंबर, 2003 को 09:28 GMT तक के समाचार
भारी पड़ सकता है चुंबन
हेपेटाइटिस-सी से ग्रस्त लोगों के लार में वायरस हो सकते हैं
हेपेटाइटिस-सी से ग्रस्त लोगों के लार में वायरस हो सकते हैं

फ़र्ज़ कीजिए किसी की तबीयत बिगड़ जाए और डॉक्टर उससे ये पूछे कि कहीं किसी ने उसे चूमा तो नहीं.

अजीब लगेगा न ऐसा सवाल क्योंकि चुंबन का तबीयत से क्या लेना-देना.

मगर स्नेह और प्यार जताने वाला ये चुंबन कभी महँगा भी पड़ सकता है.

और इससे छोटी-मोटी नहीं बल्कि घातक बीमारी हेपेटाइटिस-सी होने का ख़तरा है.

ऐसा दावा किया गया है अमरीका में किए गए एक अध्ययन में.

वैज्ञानिकों के अनुसार हेपेटाइटिस सी से ग्रस्त लोगों की लार में इस बीमारी के वायरस पाए गए हैं.

उनका कहना है कि इस लार से दूसरे लोगों को भी बीमारी हो सकती है.

हेपेटाइटिस सी

हेपेटाइटिस सी के वायरस ख़ून में पैदा होते हैं और ये बीमारी भी ख़ून से फैलती है.


ये हो सकता है कि हेपेटाइटिस सी से ग्रस्त लोगों के लार से बीमारी फैल सकती है

अमरीकी वैज्ञानिक
विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि पूरी दुनिया में 17 करोड़ लोग इस रोग के वायरस से ग्रस्त है.

वैसे इस बीमारी का अलग-अलग लोगों पर अलग-अलग असर हो सकता है.

कुछ को कोई शिकायत नहीं होती तो कुछ बेहद थक जाते हैं और बीमार महसूस करते हैं.

वैसे इस रोग में आम तौर पर नींद, थकान, वज़न में कमी, जुकाम, फ़्लू, पेट दर्द और जॉन्डिस जैसे लक्षण देखे गए हैं.

आम तौर पर इस रोग से ग्रस्त पाँच में से एक व्यक्ति छह महीने के भीतर ठीक हो जाता है.

मगर कुछ लोगों के लिए यह ज़िंदगी भर की परेशानी बन जाती है जिसमें यकृत ख़राब हो सकता है और जान तक जा सकती है.

अध्ययन

अमरीका के यूनिवर्सिटी ऑफ़ वाशिंगटन के वैज्ञानिकों ने 21 दिन तक हेपेटाइटिस रोग से ग्रस्त 12 लोगों के लार का परीक्षण किया.

वैज्ञानिकों ने पाया कि जिन लोगों के लार में इस रोग के वायरस थे उनके शरीर में इस रोग के बहुत ज़्यादा वायरस पाए गए.


तकनीकी तौर पर चुंबन से बीमारी होना संभव है मगर लगता है कि अगर ख़तरा है भी तो वह बहुत गंभीर नहीं है

बैसिल विलियम्स
ये देखा गया कि अगर इनमें से किसी को मसूढ़े की बीमारी है तो उनके लार में वायरस पाए जाने की संभावना ज़्यादा थी.

उनका कहना है कि ब्रश करने के समय मसूढ़ों से ख़ून आने के बाद ख़ून की बूँदें लार में रह सकती हैं.

वैज्ञानिकों ने कहा,"ये हो सकता है कि हेपेटाइटिस-सी से ग्रस्त लोगों के लार से बीमारी फैल सकती है".

उन्होंने सावधानी के तौर पर इस रोग के शिकार लोगों के टूथब्रश दूसरे लोगों को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

वैज्ञानिक ये भी कह रहे हैं कि हो सकता है कि चुंबन से भी ये बीमारी फैल सकती है..

मगर ब्रिटेन के नेशनल हेपेटाइटिस सी रिसोर्स सेंटर के बैसिल विलियम्स का मत है कि चुंबन से इस बीमारी के संबंध की बात पक्की करने के लिए और शोध की ज़रूरत है.

उन्होंने कहा,"तकनीकी तौर पर ये संभव है मगर लगता ये है कि अगर ख़तरा है भी तो वह बहुत गंभीर नहीं है".
 
 
अन्य ख़बरें
05 अगस्त, 2003
दे गए जीवनदायी चुंबन
23 जुलाई, 2003
चुंबन पर हुआ बवाल
12 मई, 2003
हेपेटाइटिस बी का नया इलाज
05 मार्च, 2003
आकर्षित करते हैं होंठ
17 फरवरी, 2003
दाहिनी तरफ़ ही क्यों...?
इंटरनेट लिंक्स
हेपेटाइटिस-सी पर जानकारी
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
कुछ और पढ़िए
एड्स पर वेटिकन विवाद में
चीन अंतरिक्ष में यात्री भेजेगा
इच्छाशक्ति की जीत
हँसी-खुशी का उल्टा असर
बोतल बंद पानी कितना सुरक्षित
चर्बी वाले भोजन से ख़तरा?
बिगफ़ुट है या नहीं?







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK