|
|
 |
गुरुवार, 18 सितंबर, 2003 को 22:31 GMT तक के समाचार तस्वीर खींचने वाला धूपचश्मा
|

धूप का चश्मा अब कैमरे का भी काम करेगा
|
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि एक ऐसी तकनीक का विकास हुआ है जिससे जल्दी ही आपका धूपचश्मा आपके जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों की तस्वीर खींच लेगा.
ह्युलेट पैकर्ड कंपनी के शोधकर्ताओं ने एक ऐसे धूपचश्मे का विकास किया है जिसमें एक कैमरा लगा हुआ है.
कंपनी के एक अधिकारी ह्यू रॉबसन का कहना है, ''ऐसे चश्मे के विकास का मतलब ये हुआ कि अब आप चश्मे के साथ एक ऐसा कैमरा भी पहन सकेंगे जो किसी को दिखाई नही देगा और वो उन सभी गतिविधियों की तस्वीरें खींच लेगा जिनमें आप शामिल होंगे. ''
ऐसे चश्मे के विकास का मतलब ये हुआ कि अब आप चश्मे के साथ एक ऐसा कैमरा भी पहन सकेंगे जो किसी को दिखाई नही देगा और वो उन सभी गतिविधियों की तस्वीरें खींच लेगा जिनमें आप शामिल होंगे | | ह्यू रॉबसन | लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इस तरह का चश्मा दैनिक जीवन का हिस्सा बन जाता है तो हमारे निजी जीवन की ऐसी बातों के भी आम हो जाने का ख़तरा है जिन्हें हम आम होने देना नहीं चाहते.
इस तरह के चश्मे का विकास ब्रिटेन के ब्रिस्टल नगर मे ह्यूलेट पैकर्ड की प्रयोगशाला में किया गया है.
इसे पहनने वाला जो कुछ भी देखता है उसमें लगा कैमरा उसकी तस्वीरें खींचता जाता है.
कैमरे में ऐसा स्विच भी लगा है जिसे ऑफ़ करने से गुप्त रखी जाने वाली बातें सुरक्षित रखी जा सकती हैं.
आसान
ब्रिस्टल डिजिटल मीडिया लैब के मैनेजर रॉबसन का ये भी कहना है, '' जब आप पूरे दिन अपनी दिनचर्या की तस्वीर खींच लेते हैं तो शाम को घर लौटकर आसानी से उन तस्वीरों को छाँट सकते हैं जो महत्वपूर्ण हों.''
कैमरे से खींची गई तस्वीरों की प्रोसेसिंग हैंडहेल्ड कंप्यूटर को चश्मे से लगा कर किया जा सकता है या फिर घर मे रखे कंप्यूटर से जोड़कर.
इस कैमरा-चश्मे का प्रयोग प्रयोगशाला से बाहर वास्तविक जीवन मे भी किया जा चुका है.
रॉबसन कहते हैं कि ये उपलब्धि टेकनोलॉजी की उसी कहानी का हिस्सा है जिसमे नई चीजें छोटी होती जा रही हैं और किसी भी उपकरण में जोड़ी जा सकती हैं और इतनी सस्ती भी हो रही हैं जहाँ तक आम लोगों की पहुँच हो.
वैसे इसे बाज़ार मे लाने से पहले निजी जीवन की गोपनीयता को आम होने से बचाने के उपाय कर लेना ज़रूरी है. |
|
|
 |
 |
इंटरनेट लिंक्स
 |
 |
ह्यूलेट पैकार्ड |
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
 |
|