BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 विज्ञान
शनिवार, 13 सितंबर, 2003 को 13:22 GMT तक के समाचार
गर्भ में बच्चे की मुस्कान
तनावमुक्त माता के गर्भ में बच्चे की मुस्कान
तनावमुक्त माता के गर्भ में बच्चे की मुस्कान

एक चिकित्सक ने दावा किया है कि गर्भ में भी बच्चे मुस्कराते और रोते हैं, आँखें मटकाते हैं.

अल्ट्रासाउंड तकनीक में हुई प्रगति ने अब ये संभव बना दिया है कि चिकित्सक गर्भ में पल रहे बच्चे के चेहरे के भाव को पढ़ा जा सके.


पहले 2-डी स्कैनिंग से सिर्फ़ आईबॉल्स की गतिविधियों का अंदाज़ा लगता था लेकिन 4-डी स्कैनिंग से साफ हो गया है कि वे पलकें खोलते हैं

डॉ. कैम्पबेल
इससे पहले कहा जाता था कि बच्चे जन्म के बाद ही मुस्कराना सीखते हैं, वो भी माँ की नकल कर.

नया अध्ययन डॉ. स्टुअर्ट कैम्पबेल ने किया है. इसके लिए वो 2001 से ही एक 4-डी स्कैनर के ज़रिए अजन्मे शिशुओं की तस्वीरें उतार रही थीं.

उन्होंने कहा, "वे गर्भाशय के भीतर साँस लेने जैसी मुद्रा अपनाते हैं, जबकि वहाँ हवा नहीं होता.वे आँखें मींचते हैं, जबकि वहाँ प्रकाश नहीं होता. यानी कुल मिलाकर यह कि वे जन्म लेने की तैयारी कर रहे होते हैं."

ग़ौरतलब है कि जन्म के छह महीने बाद ही बच्चों के चेहरे पर आमतौर पर मुस्कान के भाव देखने को मिलते हैं.

4-डी स्कैनिंग

कैम्पबेल ने कहा कि इससे ज़ाहिर होता है कि बच्चे गर्भ में अपेक्षाकृत तनावमुक्त वातावरण में होते हैं, जबकि जन्म के तुरंत बाद उन्हें बिल्कुल ही अलग वातावरण से तालमेल बिठाना पड़ता है.

उन्होंने कहा, "पहले 2-डी स्कैनिंग से सिर्फ़ आईबॉल्स की गतिविधियों का अंदाज़ा लगता था लेकिन 4-डी स्कैनिंग से साफ हो गया है कि वे पलकें खोलते हैं."

हालाँकि उन्होंने कहा कि गर्भ में बच्चे की मुस्कान को पूरी तरह जन्म लेने तैयारी से नहीं जोड़ा जाना चाहिए, ये एक रिफ़लेक्स मात्र भी हो सकता है.

कैम्पबेल ने कहा कि मुस्कान के पीछे सही कारण क्या हो सकता है, अभी कहना मुश्किल है, लेकिन शायद यह तनावमुक्त माहौल में बच्चे की सहज प्रतिक्रिया हो सकती है.

नवविकसित 4-डी स्कैनर विस्तृत और गतिमान थ्री डी चित्र दिखाता है.

इससे पता चलता है कि बच्चे गर्भ के 15वें सप्ताह से हिलने-डुलने लगते हैं, 18 वें सप्ताह से जम्हाई लेने और मुस्कराने लगते हैं, जबकि 26वें सप्ताह से वे आँखें मींचना और रोना सीख जाते हैं.

गर्भपात विरोधी गुटों ने नए अध्ययन को इस बात के सबूत के रूप में देखा है कि भ्रूण भी आम जीवन का रूप होता है.
 
 
अन्य ख़बरें
15 अगस्त, 2003
दर्दनिवारक से गर्भपात का डर
15 जून, 2003
भ्रूण को बचाने का तरीक़ा
इंटरनेट लिंक्स
क्रिएट हेल्थ क्लिनिक
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
कुछ और पढ़िए
एड्स पर वेटिकन विवाद में
चीन अंतरिक्ष में यात्री भेजेगा
इच्छाशक्ति की जीत
हँसी-खुशी का उल्टा असर
बोतल बंद पानी कितना सुरक्षित
चर्बी वाले भोजन से ख़तरा?
बिगफ़ुट है या नहीं?







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK