BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 विज्ञान
गुरुवार, 04 सितंबर, 2003 को 19:53 GMT तक के समाचार
कार भी है, नाव भी
इस साल के आख़िर तक बाज़ार में आ जाएगी यह कार
इस साल के आख़िर तक बाज़ार में आ जाएगी यह कार

सड़क पर दौड़ती हुई कार किसी नदी या समुद्र के किनारे पहुँचे और फिर स्पीड बोट की तरह फर्राटा भरने लगे.

यह जेम्स बॉन्ड की किसी फ़िल्म की तरह की कल्पना लगती है.

लेकिन अब यह हक़ीक़त है और ब्रिटेन की एक कंपनी ने ऐसी ही एक कार बनाई है.

बुधवार को इस कार का लंदन में टेम्स नदी पर प्रदर्शन किया गया.


गई कार पानी में
आपको जेम्स बॉन्ड की फ़िल्म ''स्पाई हू लव्ड मी'' याद होगी जिसमें बॉन्ड की कार पानी में डूबने के बाद पनडुब्बी में बदल जाती है.

इसी तर्ज़ पर बनी यह नई कार पनडुब्बी तो नहीं बनती पर स्पीड बोट ज़रुर बन जाती है.

यह स्पोर्ट्स कार ज़मीन पर तो डेढ़ सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ सकती है और पानी में 45 किलोमीटर की रफ़्तार से.

दस सेंकेंड में

इस कार को बनाने वाली कंपनी गिब्स टेक्नॉलॉजी का कहना है कि सिर्फ़ दस सेंकेंड में यह कार से नाव में तब्दील हो जाती है.

इसके लिए कार के पहिए सिमट जाते हैं और स्पीड बोट का जेट शुरु हो जाता है.

कार का 'एक्सीलरेटर' बोट बनने के बाद भी गति बढ़ाने का काम करता रहता है.

यह कार इस साल के अंत तक बाज़ार में आ जाएगी.

कार की खूबियाँ
  • 175 हॉर्स पॉवर इंजन
  • पानी में चलने में सक्षम
  • टू व्हील ड्राइव
  • इसकी क़ीमत होगी डेढ़ लाख पाउंड यानी कोई एक करोड़ बारह लाख रुपए.

    गिब्स टेक्नॉलॉजी का कहना है कि इससे पहले इस तरह की बनाई गई कारों की गति नौ किलोमीटर से अधिक नहीं बढ़ सकी थी.

    कंपनी के एलन गिब्स कहते हैं, ''यह असली ऐम्फ़ीबियन (पानी और ज़मीन पर चलने वाला) है और इस अंतरराष्ट्रीय परियोजना को ब्रितानी इंजीनियरों ने अंजाम दिया है.''

    सात साल में यह कार 70 इंजीनियरों ने बनाई है.

    गिब्स का कहना है कि यह एक स्पोर्ट्स कार है या फिर स्पोर्ट्स बोट.

    इसे ज़मीन से पानी में ले जाने के लिए तो ढलाऊ सतह या रैम्प की ज़रूरत होगी पर पानी से ज़मीन पर सुविधानुसार चाहे जब आ सकती है.
     
     
    अन्य ख़बरें
    03 सितंबर, 2003
    ख़ुद को पार्क करेगी कार
    19 अगस्त, 2003
    एंबैसेडर का नया मॉडल
    01 अगस्त, 2003
    भारत में मोटर रेसिंग का ज़ोर
    08 जुलाई, 2003
    भारत से बनकर आएगी रोवर
    19 जून, 2003
    भारतीय कार ब्रिटेन में
    इंटरनेट लिंक्स
    गिब्स टेक्नॉलॉजी
    जेम्स बॉन्ड की कारें
    बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
    कुछ और पढ़िए
    एड्स पर वेटिकन विवाद में
    चीन अंतरिक्ष में यात्री भेजेगा
    इच्छाशक्ति की जीत
    हँसी-खुशी का उल्टा असर
    बोतल बंद पानी कितना सुरक्षित
    चर्बी वाले भोजन से ख़तरा?
    बिगफ़ुट है या नहीं?







    BBC copyright   ^^ हिंदी

    पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
    कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
     
     
      कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
     
     
      © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK