BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 विज्ञान
मंगलवार, 19 अगस्त, 2003 को 20:46 GMT तक के समाचार
एशिया में कंडोम की किल्लत
एशियाई देशों में एड्स की रोकथाम के लिए अभियान जारी हैं
एशियाई देशों में एड्स की रोकथाम के लिए अभियान जारी हैं

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि एशियाई देश कंडोम की ज़बरदस्त कमी से जूझ रहे हैं.

संगठन का कहना है कि इससे एचआईवी और एड्स का संकट और गंभीर हो सकता है.

संयुक्त राष्ट्र की इस संस्था ने इस दिशा में तत्काल क़दम उठाए जाने की ज़रूरत बताई है.

उसने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो अगले दशक में ये क्षेत्र निश्चित तौर पर इस बीमारी में घिर जाएगा.

एशियाई देशों में इस समय लगभग सत्तर लाख ऐसे लोग एड्स या एचआईवी संक्रमण का शिकार हैं.

कमी

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार एशिया में 'कई अरब' कंडोम की कमी है.


एक आसान से उपाय से लाखों लोगों की जान बचाई जा सकती है

मंगई बालासेगरम
उसने चेतावनी दी है कि इस कारण 2010 तक भारत और चीन में तीन करोड़ और लोग एचआईवी संक्रमण का शिकार हो सकते हैं.

संगठन के मीडिया अधिकारी मंगई बालासेगरम का कहना है कि इस क्षेत्र में कंडोम के उपयोग को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाने चाहिए.

उन्होंने बीबीसी को बताया,"एक आसान से उपाय से लाखों लोगों की जान बचाई जा सकती है".

संगठन का अनुमान है कि दुनिया में हर साल 24 अरब कंडोम की ज़रूरत है मगर वास्तव में केवल छह से नौ अरब कंडोम ही बाँटे जा रहे हैं.

ये चेतावनी ऐसे समय दी गई है जब लाओस की राजधानी विएंतिएन में यौनकर्मियों के बीच कंडोम के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए चार दिन का एक क्षेत्रीय सम्मेलन हो रहा है.

देह व्यापार से ख़तरा

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार एशिया में एचआईवी संक्रमण सबसे ज़्यादा देह व्यापार से फैल रहा है.


एशिया में सबसे ज़्यादा मुश्किल देह व्यापार से
संगठन ने कहा है कि केवल चीन में एक साल के दौरान एक अरब कंडोम चाहिए.

संगठन का कहना है कि भारत और चीन में एचआईवी और एड्स के बारे में जानकारी काफ़ी कम है.

संगठन ने इसी सिलसिले में "कंडोम का सौ प्रतिशत इस्तेमाल" कार्यक्रम शुरू किया है और उसके अनुसार थाईलैंड में इससे काफ़ी सफलता मिली है.

कंबोडिया में भी सफलता मिली है जहाँ पिछले एक दशक में कंडोम की बिक्री दोगुनी हो गई है.

संगठन अब चीन, बर्मा, मंगलिया और वियतनाम में भी देह व्यापार वाले इलाक़ों में यह कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी चल रही है.

लाओस और फ़िलीपींस में भी ऐसे ही कार्यक्रम शुरू किए गए हैं.
 
 
अन्य ख़बरें
08 अगस्त, 2003
एड्सरोधी दवाएँ बाँटी जाएंगी
08 अगस्त, 2003
कामसूत्र की शिक्षा
04 अगस्त, 2003
एड्स संक्रमित लोगों की शादी
01 अगस्त, 2003
एड्सः सरकार कितनी गंभीर?
16 जुलाई, 2003
भारत में कंडोम का प्रचार
इंटरनेट लिंक्स
विश्व व्यापार संगठन
संयुक्त राष्ट्र एड्स कार्यक्रम
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
कुछ और पढ़िए
एड्स पर वेटिकन विवाद में
चीन अंतरिक्ष में यात्री भेजेगा
इच्छाशक्ति की जीत
हँसी-खुशी का उल्टा असर
बोतल बंद पानी कितना सुरक्षित
चर्बी वाले भोजन से ख़तरा?
बिगफ़ुट है या नहीं?







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK