|
|
 |
गुरुवार, 07 अगस्त, 2003 को 00:13 GMT तक के समाचार और अब घोड़े का क्लोन
|

घोड़े का पहली बार क्लोन तैयार हुआ है
|
इटली के वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला क्लोन घोड़ा तैयार करने का दावा किया है.
प्रोमेटिया नामक ये घोड़ा 10 सप्ताह पहले पैदा हुआ और एकदम स्वस्थ है.
अब हम घुड़दौड़ के लिए क्लोन घोड़े तैयार करने की कोशिश करेंगे | | वैज्ञानिक | प्रोमेटिया को पैदा करने में वैज्ञानिकों ने एक वयस्क घोड़े की त्वचा की एक कोशिका ली और उसे एक मादा के अंडे से निषेचित किया.
जो घोड़ा इस प्रक्रिया से पैदा हुआ है वो बिल्कुल मादा घोड़े की तरह है.
इस प्रक्रिया से जुड़े वैज्ञानिकों ने घोषणा की है कि वे अब घुड़दौड़ के लिए क्लोन घोड़े तैयार करने की कोशिश करेंगे.
लेकिन घुड़दौड़ के नियमों के अनुसार ऐसे घोड़ों को तैयार करने पर पांबदी है.
वैज्ञानिकों का कहना है कि वे घुड़दौड़ नियंत्रण करनेवाली संस्थाओं को नियमों को बदलने के लिए मनाएँगे.
उनका कहना है कि अच्छी नस्ल के घोड़ों को तैयार करने में क्लोनिंग सहायक सिद्ध हो सकती है.
वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तरह की क्लोनिंग में बेहद कम सफलता कम मिलती है.
उनका कहना है कि इस क्लोन के लिए 850 भ्रूण तैयार किए गए थे और उसमें से केवल चार ही क्लोनिंग के लिए तैयार हो पाए.
विज्ञान पत्रिका 'जनरल नेचर' में इस पर विस्तार से जानकारी प्रकाशित की गई है.
क्लोनिंग का दौर
ब्रिटेन के स्कॉटिश शोध संस्थान ने छह साल पहले क्लोनिंग से डौली भेड़ को तैयार किया था.
फरवरी,1997 में जब डौली का जन्म लेने की घोषणा हुई थी तो दुनियाभर में तहलका मच गया था.
उसके बाद तो चूहे, खरगोश, बिल्ली, सूअर और खच्चर के क्लोन तैयार किए जा चुके हैं.
कुछ समय पहले अमरीका के वैज्ञानिकों ने घोषणा की थी कि उन्होंने खच्चर के क्लोन को तैयार कर लिया है.
घोड़े की प्रजाति का ये पहला क्लोन था. |
|
|
 |
 |
इंटरनेट लिंक्स
 |
 |
नेचर पत्रिका |
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
 |
|