|
|
 |
मंगलवार, 29 जुलाई, 2003 को 23:09 GMT तक के समाचार दिमाग़ की अबूझ पहेली
|

दिमाग़ कैसे काम करता है यह एक बड़ी पहेली रही है
|
आदमी में सारी हरकत उसके दिमाग़ के इशारे पर ही होती है लेकिन दिमाग़ यह सब किस तरह करता है यह अभी तक एक उलझी हुई पहेली बना हुआ था.
लेकिन अब एक दिमाग़ एटलस बनाई गई है जिससे दिमाग़ के काम करने के तरीक़े को कुछ हद तक समझा जा सकेगा.
वैज्ञानिकों ने अलग-अलग उम्र के लोगों के दिमाग़ों की हज़ारों तस्वीरें लेने के बाद यह एटलस तैयार की है जिसमें दिमाग़ को अलग-अलग तरह से दिखाया गया है.
 हर दिमाग़ अलग होता है | वैज्ञानिक अब उम्मीद लगाए हुए हैं कि इस एटलस की मदद से दिमाग़ के काम करने का एक आसान ख़ाका खींचा जा सकेगा.
यह एटलस तैयार करने के लिए वैज्ञानिकों ने क़रीब 7000 दिमाग़ों की तस्वीरें ली गईं और अभी यह काम शोध के साथ-साथ आगे भी जारी रहेगा.
जब दिमाग़ एटलस बनाने की बात चली तो दुनिया भर के मस्तिष्क वैज्ञानिकों को यह विचार बहुत पसंद आया और उन्होंने दिमाग़ की हज़ारों तस्वीरें मुहैया कराने में आगे बढ़कर काम किया.
दिमाग़ एटलस तैयार करने में इस काम में छह देशों के वैज्ञानिकों ने जमकर काम किया है.
उनका कहना है कि अब यह समझने में मदद मिल सकेगी कि दिमाग़ का कौन सा हिस्सा आदमी के किस हिस्से का नियंत्रण करता है.
दिमाग़ एलबम की तस्वीरें देखने के लिए क्लिक करें
इससे कुछ ख़ास बीमारियों के बारे में भी पता लगाने में आसानी होगी और यह भी कि एक अस्वस्थ दिमाग़ स्वस्थ दिमाग़ से किस तरह अलग होता है.
ज़ाहिर है जब किसी दिमाग़ के अस्वस्थ होने के कारणों का पता लग सकेगा तो उसके इलाज में भी मदद मिलेगी.
जटिल
वैज्ञानिकों का कहना है कि हर आदमी का दिमाग़ अलग होता है, उसका आकार, उसकी बनावट और उसका संगठन बिल्कुल भिन्न होता है.
लॉस एंजल्स में केलीफोर्निया विश्वविद्यालय के डॉक्टर जॉन मज़ियोट्टा का कहना है, "कोई भी दो दिमाग़ एक जैसे नहीं होते हैं, आप किसी बिंदू की तरफ़ इशारा करके यह नहीं कह सकते कि आदमी की भाषा यहाँ से नियंत्रित होती है."
|
|
|
|