BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 विज्ञान
सोमवार, 28 जुलाई, 2003 को 08:17 GMT तक के समाचार
ख़ुश रहिए सर्दी से बचिए
तनावग्रस्त रहने वालों को सर्दी की संभावना ज़्यादा होती है
तनावग्रस्त रहने वालों को सर्दी की संभावना ज़्यादा होती है

ख़ुश रहने के यूँ तो कई फ़ायदे होते हैं मगर अब एक नया फ़ायदा सामने आया है.

जो लोग ख़ुश रहते हैं, चुस्त-फ़ुर्तीले और तनाव मुक्त होते हैं उन्हें सर्दी लगने के आसार भी कम ही होते हैं.

अमरीकी वैज्ञानिकों के एक दल ने गहन अध्ययन के बाद यह जानकारी प्रकाशित की है.

इन्हीं वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके विपरीत जो लोग तनावग्रस्त रहते हैं, परेशान हो जाते हैं या अधिक ग़ुस्सा करते हैं उनकी ओर से सर्दी की शिकायत आने की आशंका भी ज़्यादा होती है भले ही उन्हें सर्दी लगी हो या नहीं.


ख़ुश रहने वालों को सर्दी की आशंका कम
पीट्सबर्ग स्थित कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय में शोधकर्ताओं के एक दल ने पाया कि जो लोग भावनात्मक रूप से सकारात्मक सोच रखते हैं उनमें सर्दी के लक्षण कम ही दिखते हैं.

शोधकर्ताओं ने दो हफ़्ते तक प्रति हफ़्ते तीन दिन के हिसाब से 334 लोगों से बातचीत की और देखा कि उनकी मानसिक स्थिति कैसी है.

इस जाँच-परख के बाद सर्दी के वाहक राइनोवायरस के छींटे उनकी नाक में डाले गए.

शोधकर्ताओं ने उन सभी लोगों का पाँच दिन तक परीक्षण किया और देखा कि वे उससे प्रभावित हुए या नहीं और उन्होंने उसका सामना कैसे किया.

परीक्षणों से पता चला कि सकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्तियों पर उसका असर नहीं के बराबर हुआ.

वैसे इसकी वजह से किसी के बीमार होने के संकेत नहीं मिले.

शोधकर्ताओं के दल के प्रमुख डॉक्टर शेल्डन कोहन ने बताया, "हमने पाया कि सकारात्मक भावनाएँ सर्दी से बचने की प्रतिरोध क्षमता से जुड़ी थीं."

उन्होंने कहा, "मगर नकारात्मक सोच का असर इस तरह नहीं हुआ."

प्रतिरोध प्रणाली

डॉक्टर कोहन मानते हैं कि लोगों की सकारात्मक सोच दरअसल उनकी रोग प्रतिरोध प्रणाली को प्रभावित कर सकती है कि उसका उन पर क्या असर होता है.

उन्होंने बीबीसी को बताया कि इसी तरह अच्छा रवैया रखने वाले लोगों को दूसरी संक्रामक बीमारियों का ख़तरा भी कम ही रहता है.

डॉक्टर कोहन का कहना था, "सर्दी के लक्षण साइटोकाइन्स, हिस्टेमाइन्स और ब्रैडिकाइनिन्स जैसे रसायनों की वजह से दिखते हैं."


आप अगर तनावमुक्त हैं तो आप रोग से जल्दी से जल्दी निपट सकते हैं

डॉक्टर नाइजल हिग्सन
उन्होंने कहा कि इन रसायनों पर कुछ हद तक उन हॉर्मोनों का नियंत्रण होता है जो हमारे भीतर तरह-तरह की भावनाएँ पैदा करते हैं.

डॉक्टर कोहन ने बताया, "हमारा ख़्याल है कि ख़ुश रहने वाले लोगों में इन हॉर्मोनों का स्तर उन्हें सर्दी के वायरस के असर से कुछ हद तक बचाता है."

इसी तरह प्राइमरी केयर वायरोलॉजी ग्रुप के अध्यक्ष डॉक्टर नाइजल हिग्सन का कहना है कि इस बात के बहुत से सबूत हैं कि तनाव का व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर पड़ता है.

उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि प्रतिरोध प्रणाली आपके ठीक होने पर निर्भर करती है और आप अगर तनावमुक्त हैं तो आप रोग से जल्दी से जल्दी निपट सकते हैं."

डॉक्टर हिग्सन का कहना था कि ये बहुत हद तक संभव है कि मस्तिष्क के रसायनों का प्रतिरोध प्रणाली के रसायनों की कार्यप्रणाली पर सीधा असर हो.

ये शोध एक प्रसिद्ध जर्नल साइकोसोमैटिक मेडिसिन में छपा है.
 
 
अन्य ख़बरें
27 जून, 2003
ज़्यादा वेतन से ज़्यादा ख़ुशी?
03 जून, 2003
'अच्छा टॉयलेट, ख़ुशियाँ लाए'
22 मई, 2003
ज़्यादा ख़ुश होते हैं बौद्ध
14 अप्रैल, 2003
ख़ुशबू असर करती है
06 जनवरी, 2003
तो ये है ख़ुशी का फॉर्मूला
इंटरनेट लिंक्स
कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
कुछ और पढ़िए
एड्स पर वेटिकन विवाद में
चीन अंतरिक्ष में यात्री भेजेगा
इच्छाशक्ति की जीत
हँसी-खुशी का उल्टा असर
बोतल बंद पानी कितना सुरक्षित
चर्बी वाले भोजन से ख़तरा?
बिगफ़ुट है या नहीं?







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK