|
|
 |
शुक्रवार, 11 जुलाई, 2003 को 02:17 GMT तक के समाचार नए ग्रह की खोज
|

इसी ग्लोबुलर नामक तारामंडल में मिला है ग्रह
|
एक नए ग्रह की खोज के बाद खगोलशास्त्रियों की राय है कि हमारी आकाशगंगा में उससे कहीं ज़्यादा संख्या में ग्रह हैं जितना कि अब तक माना जाता रहा है.
नए ग्रह की खोज ग्लोबुलर नामक एक तारामंडल में की गई है.
 हबल अंतरिक्ष दूरबीन की सहायता से पता चला ग्रह के साथ के तारे का | यह तारामंडल अत्यंत प्राचीन तारों का एक समूह है जिसमें किसी तारे के साथ ग्रह होने का अनुमान दूर-दूर तक नहीं था.
माना जाता है कि अन्य तारों के गुरुत्व बलों की खींचतान के बाद एक मरणासन्न तारा अपने साथ के इस ग्रह के साथ ऐसी जगह आ गया जहाँ कि खगोलविदों की नज़र इस पर पड़ गई.
और अब उनका मानना है कि हमारी आकाशगंगा और उससे भी आगे पूरे ब्रह्मांड में इस तरह के अनेक मामले हो सकते हैं.
एक मरणासन्न तारे और उसके साथी ग्रह की यह अनूठी यात्रा में अरबों साल लगे होंगे.
इस खोज की रिपोर्ट विज्ञान पत्रिका 'साइंस' में छपी है.
पेंसिलवेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के स्टीन साइगुर्डसन और उनके सहयोगियों का कहना है कि कोई 10 अरब साल पहले एक युवा तारे के साथ किसी ग्रह की उत्पत्ति अपने-आप में आश्चर्यजनक बात है.
और कोई कम आश्चर्यजनक नहीं है इस ग्रह की अब हुई खोज. |
|
|
|