|
|
 |
शुक्रवार, 28 मार्च, 2003 को 03:34 GMT तक के समाचार गर्मी में शिशु ज़्यादा सुरक्षित
|

गर्मी के महीनों में स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना ज़्यादा
|
इटली के वैज्ञानिकों ने जानकारी दी है कि बालक शिशु गर्भ में और जन्म के तुरंत बाद काफी असुरक्षित रहते हैं.
शिशु के सुरक्षित रहने की अधिक संभावना तब होती है जब उसका जन्म साल के किसी गर्म महीने में हो.
वैज्ञानिकों ने यह रोचक सलाह भी दी कि यदि दंपति चाहें तो वे गर्भधारण के महीने पर नियंत्रण रख कर अपने होने वाले बच्चे के लिंग निर्धारण की दिशा में भी सकारात्मक प्रयास कर सकते हैं.
 वैज्ञानिक शोध से फायदा | इटली के डा. एन्जेलो कग्नाकी के अनुसार गर्भ ठहरने की सबसे अधिक संभावना सितंबर से नवंबर तक और सबसे कम संभावना मार्च से मई तक होती है.
यह तो ज्ञात हो ही चुका है कि मानव शरीर प्राकतिक रूप से कमज़ोर शिशु गर्भ के संतुलन को बनाए रखने के लिए भ्रूणों के अनुपात बढ़ाता जाता है.
वर्तमान में प्रत्येक 1000 गर्भ में से क़रीब 511 बालक शिशुओं के गर्भ होते हैं. वैसे, बालक शिशुओं के गर्भ के ख़राब होने की सबसे अधिक संभावना होती है.
ह्यूमन रिप्रोडक्सन नामक पत्रिका द्वारा किए गए इस शोध में यह भी कहा गया है कि मर्दों में मौसम के अनुसार यह भी संभव है कि शुक्राणुओं का अनुपात घट या बढ़ जाए. |
|
|
|