BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 विज्ञान
मंगलवार, 28 जनवरी, 2003 को 22:19 GMT तक के समाचार
नींद पूरी न हो तो...
अधिकतर लोग छह से आठ घंटे तक सोते हैं
अधिकतर लोग छह से आठ घंटे तक सोते हैं

एक अध्ययन के मुताबिक जो महिलाएँ कम सोती हैं-या फिर ज़्यादा समय तक सोती रहती हैं, वे अपने दिल को नुक़सान पहुँचाती हैं.

एक शोध से पता चला है कि हर रात पाँच घंटे से कम सोना दिल की बीमारी को बुलावा देना है.

इसी तरह आठ घंटे से अधिक बिस्तर पर लेटे रहना भी सेहत के लिए अच्छा नहीं है.


पूरी नींद कोई विलास की चीज़ नही है बल्कि स्वस्थ जीवनशैली की एक ज़रूरत है.

एक अध्ययन
दिल की बीमारी का संबंध नींद से जोड़ना एक नई ही बात है.

दरअसल सोने के दौरान ह्रदय की नसें सिकुड़ जाती हैं जो दिल के दौरे का कारण बनती हैं.

व्यायाम की कमी, धूम्रपान और खानपान की ख़राब आदतें भी दिल के दौरे की अहम वजह हैं.

अध्ययन से पता चला है कि नींद की कमी से रक्तचाप बढ़ता है और हार्मोन और शकर के स्तर पर भी असर पड़ता है.

इस शोध के लेखकों ने अमरीका की लगभग 122,000 नर्सों के स्वास्थ्य का अध्ययन करके कहा कि इस तरह की स्थिति के लिए आधुनिक जीवनशैली भी बड़ी हद तक ज़िम्मेदार है.


इसकी एक ज़िम्मेदारी तनाव या थकन पर भी है.

एक विशेषज्ञ
इस टीम के नेता ओर बॉस्टन में महिला अस्पताल में डॉक्टर नजीब अयास का कहना है कि इस शोध से उन लोगों को संदेश मिलेगा जो दिन में काम में व्यस्त रहते हैं और फिर रात को देर तक टेलीविज़न देखते हैं.

पूरी नींद कोई विलास की चीज़ नही है बल्कि स्वस्थ जीवनशैली की एक ज़रूरत है.

विशेषज्ञ इस बात पर असहमत हैं कि स्वस्थ रहने के लिए कितना सोना ज़रूरी है.

एक विशेषज्ञ जिम होर्न का कहना है कि जानवरों पर किए गए अध्ययन से यह नहीं पता चलता कि नींद का दिल पर ख़राब असर पड़ता है.

उनका कहना है कि इसकी एक ज़िम्मेदारी तनाव या थकन पर भी है.
 
 
अन्य ख़बरें
26 जनवरी, 2003
अँधेरे से डर क्यों?
18 अगस्त, 2002
संगीत की लहर में नींद के गोते
04 अगस्त, 2002
खाना खाइए, आराम कीजिए
24 अप्रैल, 2002
ख़र्राटों के कारण नींद हराम?
19 फरवरी, 2002
कितनी देर सोते हैं आप?
कुछ और पढ़िए
एड्स पर वेटिकन विवाद में
चीन अंतरिक्ष में यात्री भेजेगा
इच्छाशक्ति की जीत
हँसी-खुशी का उल्टा असर
बोतल बंद पानी कितना सुरक्षित
चर्बी वाले भोजन से ख़तरा?
बिगफ़ुट है या नहीं?







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK