BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 विज्ञान
गुरुवार, 23 जनवरी, 2003 को 03:49 GMT तक के समाचार
चार पंखों वाले डायनासोर
चार पंखों वाले डायनासोर अबसे तेरह करोड़ साल पहले होते थे
चार पंखों वाले डायनासोर अबसे तेरह करोड़ साल पहले होते थे

चीन के एक इलाक़े, लियाओनिंग में हाल ही में चार पंखों वाले डायनासोर के जीवाश्म मिले हैं और उनसे इस बहस ने तूल पकड़ लिया है कि उड़ान की शुरुआत कैसे हुई होगी.

माना जा रहा है कि यह प्राणी अबसे तेरह करोड़ साल पहले पेड़ों पर रहते होंगे और यह उड़ तो नही पाते होंगे लेकिन अपने पंखों और परों वाली दुम का इस्तेमाल एक टहनी से दूसरी टहनी तक जाने में करते होंगे.


इनकी लंबाई एक मीटर ही रही होगी
कुछ उसी तरह जैसे आज गिलहरियाँ करती हैं.

इस खोज से इस सोच की दिशा ही बदल जाएगी कि पक्षियों की शुरूआत कैसे हुई.

बल्कि इससे एक उस पुरानी धारणा को भी बल मिलेगा कि पक्षियों की उत्पत्ति चार पंखों वाले उन प्राणियों से हुई है जो पेड़ों पर रहा करते थे.

इस धारणा की 1915 में शुरुआत हुई थी लेकिन सुबूत के तौर पर कोई जीवाश्म नही मिल पाए थे.

लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूज़ियम की डॉक्टर एंजेला मिल्नर के मुताबिक एक धारणा यह भी है कि डायनासोर ने उड़ने से पहले मंडराना सीखा होगा.

उनका कहना है कि जो जीवाश्म मिले हैं वे यह बताते है कि इन डायनासोर्स का आकार अपेक्षाकृत छोटा था यानी इनकी लंबाई लगभग एक मीटर थी.

लेकिन यह रेंग कर ऊपर चढ़ सकते थे और अपने पंखों के सहारे थोड़ा बहुत उड़ भी लेते थे.
 
 
अन्य ख़बरें
17 जनवरी, 2003
क्या डायनासोर उड़ते भी थे?
24 अगस्त, 2002
पृथ्वी कुछ और ही होती...
17 मई, 2002
डायनासोर इतना विशाल कैसे
इंटरनेट लिंक्स
नेचुरल हिस्ट्री म्यूज़ियम, लंदन
वॉकिंग विद डायनासोर्स
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
कुछ और पढ़िए
एड्स पर वेटिकन विवाद में
चीन अंतरिक्ष में यात्री भेजेगा
इच्छाशक्ति की जीत
हँसी-खुशी का उल्टा असर
बोतल बंद पानी कितना सुरक्षित
चर्बी वाले भोजन से ख़तरा?
बिगफ़ुट है या नहीं?







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK